नई दिल्ली,10 नवम्बर 2026 । आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 500 और 2,000 रुपए के नोट बंद कर देने चाहिए। सिर्फ 100 और 200 रुपए के नोट ही चलन में रहने चाहिए। बड़े नोटों का चलन कम करने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पहले भी डिजिटल करेंसी को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर पीएम नरेंद्र मोदी को सौंपी थी। अब वे फिर इस मुद्दे को उठाएंगे। नायडू ने यह मांग 9 नवंबर को अमरावती में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उठाई थी। यह बयान 8 नवंबर 2016 की नोटबंदी के 10 साल पूरे होने के अगले दिन आया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई 2023 को 2000 के नोट चलन से वापस लेने का फैसला किया था, लेकिन ये नोट अभी भी कानूनी रूप से वैध हैं। यानी इनसे लेन-देन किया जा सकता है। 8 नवंबर 2016 को 500 और 1,000 के पुराने नोट बंद किए गए थे।
स्थानीय चुनावों में एनडीए ने धनबल का असर कम किया
आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि नतीजे नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन को दिखाते हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन ने चुनावों में धनबल के प्रभाव को कम करने में कामयाबी हासिल की है। सीएम की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक,शहरी स्थानीय निकाय और परिषद चुनावों में एनडीए को 58.9′ वोट मिले। यह 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले 55.3′ वोटों से 3.6 प्रतिशत अंक ज्यादा है। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर 2024 के 39.81′ से घटकर स्थानीय निकाय चुनावों में 33.56′ रह गया। इसमें 6.25 प्रतिशत अंक की गिरावट आई है। नायडू के मुताबिक,दोनों दलों के बीच वोट शेयर का अंतर 25.34 प्रतिशत अंक रहा।
100 मेयर और चेयरपर्सन पदों में से एनडीए ने 94 पर जीत दर्ज की
नायडू के मुताबिक,शहरी स्थानीय निकायों में भी गठबंधन का प्रदर्शन मजबूत रहा। 100 मेयर और चेयरपर्सन पदों में से एनडीए ने 94 पर जीत दर्ज की। इनमें 13 में से 12 मेयर और 87 में से 82 चेयरपर्सन के पद शामिल हैं। इन पदों में भ्ष्ठक्क ने 70,जन सेना पार्टी ने 20 और बीजेपी ने 4 पद जीते। गठबंधन ने 3,941 नगर निगम और नगरपालिका वार्डों में से 3,233 पर जीत दर्ज की। यह वार्डों का 82′ है। एनडीए ने 100 में से 95 शहरी स्थानीय निकायों में बहुमत हासिल किया और 16 निकायों के सभी वार्डों में जीत दर्ज की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur