नई दिल्ली,10 नवम्बर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच 59 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 36 पर पीएम 2.5 के आंकड़े उपलब्ध नहीं होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार देश को ‘हवा का हिसाब’ कब देगी। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने के बजाय सरकार प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप में लगी है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले साल वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों के आसपास पानी के टैंकरों से छिड़काव किया गया था। उस समय प्रदूषण के आंकड़ों को धोकर कम दिखाने के आरोप लगे थे। उन्होंने दावा किया कि इस साल प्रदूषण बढ़ने के दौरान दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 36 पर पीएम 2.5 के आंकड़े ही गायब हो गए। प्रधानमंत्री ने 8 मई 2019 को वायु प्रदूषण को बड़ी चुनौती बताया था, लेकिन उनकी सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur