Breaking News

उत्तरकाशी@ शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

Share


उत्तरकाशी,10 नवम्बर 2026।
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ 12ः05 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना हुई। डोली बुधवार सुबह मुखबा पहुंचेगी। जहां अब श्रद्धालु आगामी छह माह तक मुखीमठ (मुखबा) में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तैयारी सुबह 09 बजे से शुरू हुई। सर्व प्रथम उदय बेला पर मां गंगा के मुकुट को उतारा गया। इस बीच श्रद्धालुओं ने मां के भोग मूर्ति के दर्शन किए। इसके बाद अमृत बेला, स्वाती नक्षत्र प्रीतियोग शुभ लग्न पर ठीक 12ः05 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद किए गए। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विशेष पूजा व गंगा लहरी का पाठ किया। डोली में सवार होकर गंगा की भोगमूर्ति जैसे ही मंदिर परिसर से बाहर निकली तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। आर्मी की कुमांऊ रेजीमेंट बैंड की धुन और परंपरागत ढोल दमाऊ की थाप के साथ 12ः 15 पर तीर्थ पुरोहित गंगा की डोली को लेकर शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए पैदल रवाना हुए। रात्रि विश्राम के लिए गंगा की डोली मुखबा से चार किमी पहले चंदोमति के देवी के मंदिर में पहुंचेगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ की बिक्री शुरू

Share 544 पेज में 7 चैप्टर,राजीव से प्यार,इटली का पासपोर्ट छोड़ने और पीएम पद ठुकराने …

Leave a Reply