-संवाददाता-
लखनपुर,10 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत तीरकेला कुर्मेंन बांध में नहाने के दौरान एक 25वर्षीय युवक के गहरे पानी में डूबने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक की तलाश के लिए मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन में शुरू की 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआर की टीम ने गहरे पानी से दोपहर 11 बजे युवक के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद कुन्नी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है और मार्ग काम करते हुए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,रविंद्र खलखो पिता जुग साय खलखो,उम्र 25वर्ष, निवासी ग्राम तीरकेला 9 नवंबर दिन सोमवार सुबह मवेशियों को नहलाने के बाद युवक स्वयं नहाने के लिए बांध के गहरे पानी में उतर गया। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने गहरे पानी से युवक के शव को बाहर निकाला पुलिस ने सव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है इधर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur