Breaking News

बलरामपुर@ कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में करमा महोत्सव संपन्न

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,10 नवंबर 2026(घटती-घटना)।
जनजातीय संस्कृति,लोककला और परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से जिले के विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में आयोजित महोत्सव में प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं शंकरगढ़ के स्व. लरंग साय स्टेडियम और राजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (महुआपारा) खेल मैदान में हुए आयोजनों में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि रहीं। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मांदर की थाप पर करमा नृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। लोकधुनों की लय और कलाकारों के उत्साह ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया,जिसका दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव (करमा महोत्सव) 2026 ग्राम पंचायत, विकासखंड, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। विकासखंड स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले दल जिला स्तरीय महोत्सव में प्रस्तुति देंगे। जिला स्तर के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा और उन्हें राज्य स्तर पर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ शिकायतों की फाइल मोटी…कार्रवाई की फाइल खाली! सहकारिता में आखिर किसका चलता है सिक्का

Share क्या शिकायतों पर संज्ञान लेना भूल गया प्रशासन या सहकारिता के घोटालों पर किसी …

Leave a Reply