Breaking News

नई दिल्ली @ मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Share


नई दिल्ली ,15 नवंबर 2021 ( ए )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं दी है। मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया, झारखंड के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। अपनी विशिष्ट संस्कृति के साथ ऐतिहासिक पहचान रखने वाली भगवान बिरसा मुंडा की यह धरती विकास यात्रा में आगे बढ़े, यही कामना है।
प्रधानमंत्री ने जनजातीय नेता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट किया, भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वह स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव कार्यरत रहे। देश के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply