Breaking News

इंफाल @ जिंदगी अपने दम पर जी जाती है

Share


दूसरे के कंधों पर तो जनाजे उठते हैं
इंफाल ,14 नवंबर 2021( ए )।
जिंदगी तो बस अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के के कंधे पर तो जनाजे उठते हैं। मणिपुर में शहीद असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर विपुल त्रिपाठी के छह साल के बेटे अबीर का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि अबीर भी अपने माता-पिता के साथ नक्सलियों का शिकार हो गया। यह वीडियो किसी स्कूल फंक्शन का है, जिसमें अबीर ने भगत सिंह का रोल प्ले किया था। वीडियो में अबीर ने सिर पर भगत सिंह की तरह से टोपी लगा रखी है। वहीं उसके चेहरे पर भगत सिंह के जैसे ही मूंछ बनाई गई है। तिरंगे के सामने खड़े होकर अबीर पूरी शान के साथ इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग एक तरफ उसके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उसकी इस तरह से मौत पर दुख भी जता रहे हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply