लखनऊ/बुलंदशहर. ,14 नवंबर 2021 ( ए )। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार प्रियंका गांधी ने पूरी तरह से कमान संभाल रखी है. रविवार को बुलंदशहर में कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि कांग्रेस इस बार रण में अकेले ही उतरेगी. प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस को यूपी का रण जीतना होगा तो वह अपने दम पर जीतेगी. साथ ही ये भी कहा कि पार्टी प्रदेश की हर सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी.
प्रियंका गांधी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में न सपा लड़ रही है और ना ही बसपा, सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है. प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस हो या कोई और संकट, कांग्रेस के कार्यकर्ता ही हैं जो लोगों की मदद के लिए आगे आए. उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्नाव, लखीमपुर खीरी या हाथरस की घटनाओं के खिलाफ सपा या बसपा के लोग खड़े हुए थे? नहीं, लेकिन कांग्रेस वहां खड़ी रही.
प्रियंका गांधी से पहले अखिलेश यादव भी गठबंधन न करने की बात कह चुके हैं. पिछले दिनों सीएनएन-न्यूज-18 से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था, ‘हमारा बड़ी पार्टियों के साथ गठबंधन करने का अनुभव काफी कड़वा रहा है. इसलिए अब हम छोटी पार्टियों को एक साथ लाने की उम्मीद कर रहे हैं न कि बड़ी पार्टियों को.’
प्रियंका गांधी अपने संबोधन के दौरान केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार में हुए पुलिसिया जुल्म की दास्तां भी सुनाई. उन्होंने कहा, योगी राज में महिलाओं और गरीबों पर जुल्म बढ़े हैं. प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर की जनता से भी कई वादे किए. गोरखपुर की प्रतिज्ञा वादा दोहराते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा.
बीजेपी नेतृत्व को नहीं पता आजादी का अर्थ
प्रियंका गांधी ने कहा, आजादी के लिए गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल ओर बाबा साहेब ने कुर्बानी दी, लेकिन बीजेपी के नेतृत्व को आजादी का अर्थ नहीं पता. आज कुछ लोगों के पास ही आजादी है. उन्होंने हाथरस की घटना का जिक्र करते हु कहा, पीडç¸त परिवार को इतनी आजादी नहीं मिली कि वह अंतिम संस्कार तक कर सकें.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur