Breaking News

नई दिल्ली @ दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शीर्ष पर दिल्ली

Share


कोलकाता व मुंबई भी टॉप टेन में शामिल


नई दिल्ली ,13 नवंबर 2021 (ए )। पिछले कुछ सालों में वायु प्रदूषण एक बड़ा खतरा बनकर सामने आया। पराली, पटाखे, फैक्टि्रयां और तेजी से बढ़ती वाहनों की संख्या को इसका प्रमुख कारण बताया जाता है। दिल्ली-एनसीआर में तो हवा इस कदर खराब है कि यहां सांस लेना तक खतरनाक हो चुका है। हालांकि यह हाल सिर्फ दिल्ली में पटाखे और पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की वजह से नहीं है, बल्कि चीन व पाकिस्तान का भी वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी खराब हो चुका है।
दुनियाभर के एयर मलिटी इंडेक्स पर निगरानी रखने वाली संस्था आईक्यू एयर के आंकड़ों पर गौर करें, तो दुनिया के दस सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली पहले स्थान पर है। वहीं दूसरा स्थान पाकिस्तान के लाहौर का है। इसी तरह बुल्गारिया का सोफिया तीसरे और भारत का कोलकाता चौथे स्थान पर है।
टॉप टेन प्रदूषित शहरों में भारत के तीन
आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के टॉप टेन शहरों में दिल्ली पहले नंबर पर था, यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 556 था, तो कोलकाता 177 एक्यूआई के साथ चौथे नंबर पर था। इसके अलावा मुंबई छठे नंबर पर दर्ज किया गया। यहां का एक्यूआई 169 रहा। दुनिया के टॉप टेन प्रदूषित शहरों की बात करें तो शीर्ष पर भारत का दिल्ली(एक्यूआई: 556), लाहौर, पाकिस्तान (एक्यूआई: 354), सोफिया, बुल्गारिया (एक्यूआई: 178), कोलकाता, भारत (एक्यूआई: 177), जाग्रेब, क्रोएशिया (एक्यूआई: 173), मुंबई, भारत (एक्यूआई: 169), बेलग्रेड, सर्बिया (एक्यूआई: 165), चेंगदू, चीन (एक्यूआई: 165), स्कोपिया, उत्तरी मैसेडोनिया (एक्यूआई: 164) और क्राको, पोलैंड (एक्यूआई: 160) शामिल हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply