नई दिल्ली ,13 नवंबर 2021 (ए )। आंध्र प्रदेश के विजयनगर के मेंटाडा मंडल के जक्कुवा गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। विकराल आग की चपेट में आकर कई घर स्वाहा हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है। सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीत रात 10 बजे विजय नगर के मेंटांडा मंडल स्थित जक्कुवा गांव में एक घर में लगी आग देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपटे में ले गई। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया।कई लोगों ने घरों से बाहर भागकर अपनी जान बचाई और अपनी आंखों के सामने सपनों के आशियाने को स्वाहा होते हुए देखा। विजयनगर के डीसी सूर्य कुमारी ने कहा, आग पर काबू पा लिया गया है। आग में अपने घरों को खोने वालों को स्थानीय स्कूल में ठहराया गया है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur