Breaking News

अम्बिकापुर@बास्केटबाल ग्राउंड निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन

Share

अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। शासकीय कन्या उमावि अम्बिकापूर में 6 लाख की लागत से बास्केटबाल ग्राउंड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमिपुजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव, सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, अजय सिंह बड्डू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष शमा परिवन, सदस्य प्रभात रंजन सिन्हा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापूर संस्था प्राचार्या एसएस कुरैशी, उपस्थित थे।
बास्केटबाल ग्राउंड का भूमिपुजन विधि विधान से बास्केटबाल के राष्ट्रीय व मेडलिस्ट खिलाडिय़ों के समक्ष किया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता व संस्था के सभी स्टाफ के साथ कन्या स्कूल के सभी खिलाड़ी भी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply