Breaking News

मनेन्द्रगढ़@स्वच्छता अभियान का किया गया आयोजन

Share

मनेन्द्रगढ़ 10 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेविका सीता सिंह द्वारा हाईस्कूल कोटाडोल में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई. इस अवसर पर सीता सिंह ने प्लास्टिक की थैलियों के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी और छात्र, छात्राओं से प्लास्टिक के उपयोग न करने की अपील की.इस अवसर स्कूल के आसपास की सफाई की गई और प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा करके स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया.इस अवसर पर स्कूल के अंजू पाठक, पिंकी रानी तिर्की, सुषमा सिंह,चंद्रकुमार महोबिया सहित लगभग 200 छात्र,छात्राएं उपस्थित रहीं.


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply