Breaking News

सूरजपुर@शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के भृत्य एवं चौकीदार हेतु पात्र अपात्र सूची जारी

Share

सूरजपुर 05 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिला सूरजपुर छ.ग. द्वारा जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए स्वीकृत पदों पर नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति या संविदा भर्ती के लिए 2& फरवरी को आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। कार्यालय में प्राप्त भृत्य एवं चौकीदार के आवेदन पत्रों का परीक्षण कर पात्र व अपात्र सूची जारी की गई है। संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक दावा आपत्ति जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (संयुक्त जिला कार्यालय) सूरजपुर में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति प्रकरणों पर विचार नहीं किया जायेगा।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply