Breaking News

रायपुर@स्याही फेंककर बना दिया त्ररू का ‘भूत’

Share


थप्पडों से ली खबर,पुलिस ने बीच-बचाव किया तो 3 और लड़कियों ने खोला ऐसा ‘काला चिट्ठा’…
रायपुर,25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायर फुटेज में एक महिला नेहरू नगर स्थित मारुति सुजुकी एरिना शोरूम के जीएम पर स्याही फेंक देती है और हाथापाई पर उतर आती है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलती है तो वो भी बीच-बचाव करने के लिए दोनों के बीच में आ जाते हैं। महिला का आरोप है शोरूम के जनरल मैनेजर अंकित आनंद ने अभद्रता की है। इस घटना की वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कार शोरूम में एक दम शोरशराबा हो जाता है। फ्रेम में स्याही से लथपथ शख्त की पहचान शोरूम के जीएम अंकित आनंद के तौर पर हुई है, जबकि जीएम पर स्याही फेंकने वाली महिला कोई और नहीं,बल्कि उसी शोरूम की कर्मचारी अमृता सिंह है। वीडियो में महिला को बार-बार स्याही फेंकते और आखिर में इंकपॉट फेंकते देखा जा सकता है। कुछ ही देर में महिला और भी आक्रोशित हो जाती है और जीएम पर थप्पड़ बरसाने लगती है। इस घटना के दौरान पुलिस भी शोरूम में मौजूद थी। इस मामले में एनडीटीवी की रिपोर्ट में भिलाई नगर के पुलिस अधिकारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी अंकित आनंद जुनवानी स्थित चौहान ऑटो मोबाइल्स में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पीटीएस मैनपाट में 83 नवआरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

Share आईजी दीपक कुमार झा ने ली परेड की सलामी,कर्तव्यनिष्ठा का दिलाया संकल्पअम्बिकापुर,25 मई 2026 …

Leave a Reply