Breaking News

लखनऊ@घर लाया गया किसान का शव

Share


परिजन बोले- मांगें पूरी न होने तक अंतिम संस्कार नहीं


लखनऊ ,05 अक्टूबर 2021(ए)। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए खूनी संघर्ष में मृत नानपारा के किसान का शव देर रात घर लाया गया। किसान के परिजन अपनी मांगों को लेकर अंतिम संस्कार न करने को लेकर अड़ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी वो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक थाना मटेरा के मोहर्निया निवासी गुरविंदर सिंह के परिजनों का कहना है कि गुरविंदर की मौत गोली लगने से हुई है। जबकि पोस्टमार्टम में गोली लगने का प्रमाण नहीं मिला है।
इसे लेकर परिजन पुन: पोस्टमार्टम करने की बात कर रहे थे जिस पर डॉक्टरों की टीम जिले में पहुंच गई है। परिजनों ने कहा था कि पोस्टमार्टम फिर से नहीं होगा तो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
पीçड़त परिवार के घर भारी पुलिस बल तैनात है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं।


Share

Check Also

अनूपपुर@प्रशासन के साथ पत्रकारों की ऐतिहासिक बैठक : निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला नया संबल

Share कलेक्टर एवं एसपी ने दिया भरोसा ‘पत्रकारों की सभी समस्याओं का होगा निष्पक्ष समाधान‘ …

Leave a Reply