Breaking News

ननि के नए कार्यालय के लिए 5 करोड़ स्वीकृत

Share

अम्बिकापुर 28 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। नगर निगम के नए कार्यालय भवन के लिए पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति राज्य शासन ने दे दी है।
राज्य श्रम मण्डल अध्यक्ष एवं निर्माण विभाग के वरिष्ठ एमआईसी सदस्य शफी अहमद ने बताया नवीन कार्यालय भवन वर्तमान प्रशासनिक भवन के सामने बनाया जाना है।नगरनिगम के अस्तित्व में आने के बाद से ही स्वयं के कार्यालय भवन हेतु प्रयास किया जा रहा था। नया कार्यालय भवन भूमिगत पार्किंग सहित दो मंजिला होगा। नगरनिगम के 3 सितंबर को भेजे गए प्रस्ताव पर सोमवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 499.51 लाख की स्वीकृति के साथ कार्यादेश जारी किया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply