Breaking News

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा

Share


आबकारी विभाग की बड़ड़ी कार्यवाही


रायपुर,२५ सितम्बर २०२१ (ए)। राजधानी में नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। गरीब तपके के लोगों में लोकप्रिय गोवा ब्रांड की शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर आज आबकारी विभाग ने छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से बड़ी तादाद में नकली शराब का जखीरा बरामद किया गया है, वहीं शराब बनाने की मशीन, खाली बोतल, कॉक, कंपनियों के रैपर बरामद किए गए हैं
इस मामले में फिलहाल इस बात का ही खुलासा हो पाया है कि राजधानी के विधानसभा रोड पर स्थित नरदहा में यह अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जहां पर अवैध शराब बनाने, बॉटलिंग, रैपरिंग का काम किया जाता था, इसके बाद इसकी सप्लाई की जाती थी। इस पूरे मामले में अब तक केवल एक ही शख्स ​गिरफ्त में आया है, जिससे पूछताछ की जाएगी। कई सवाल, जिसका जवाब जरुरी आबकारी विभाग की सतर्कता की वजह से आज राजधानी में चल रहे अवैध शराब के गोरखधंधे का खुलासा हो गया है, लेकिन अब कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब भी जानना जरूरी हो गया है।

  1. सवाल यह है कि यह फैक्ट्री कितने समय से संचालित हो रही है?
  2. सवाल यह है कि इस फैक्ट्री का संचालक कौन है?
  3. सवाल यह है कि इस नकली अवैध शराब को किस तरह खपाया जा रहा था?
  4. सवाल यह है कि इस अवैध कारोबार में किनका संरक्षण मिल रहा था?
  5. सवाल यह है कि इसे राजधानी के अलावा किन अन्य जगहों पर खपाया जाता रहा है?
  6. सवाल यह है कि सरकारी ठेकों में इस अवैध शराब को शामिल करने वाले कितने लोग शामिल हैं?

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ केशवपुर डीएमएफ मामले में बड़ा न्यायिक आदेश,1.32 करोड़ की कथित गड़बड़ी पर 9 के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

Share आत्मानंद महाविद्यालय के विकास कार्यों में बिना निविदा भुगतान और बिल-वाउचर को लेकर उठे …

Leave a Reply