अम्बिकापुर 25 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर एक युवक से 1 लाख 22 हजार 569 रुपए ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडç¸त युवक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार आशीष कुमार सोनी शहर के मायापुर का रहने वाला है। वह 15 दिन पूर्व एसबीआई बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया था। 19 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और एसबीआई का अधिकारी बताया। अज्ञात व्यक्ति ने आशीष को कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट नहीं है। उसे एक्टिवेट करना होगा। एक्टिवेट करने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने आशीष सोनी से क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछ लिया। इसके बाद इसके खाते से 5 बार में 1 लाख 22 हजार 569 रुपए ऑनलाइन कट गया। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 व 66 (डी) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….
Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur