Breaking News

दीपेंद्र पाठक बने स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर

Share


दिल्ली पुलिस में 40 सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला


नई दिल्ली ,25 सितंबर २०२१ (ए)। दिल्ली पुलिस में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज 40 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर सबको हैरान कर दिया है। इनमें स्पेशल पुलिस कमिश्नर स्तर के 11 सीनियर आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं, डीसीपी और एडिशनल डीसीपी स्तर के 29 अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर किए गए जाने वालों में स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक, रॉबिन हिबू और मुक्तेश चंद्र और डीसीपी जसमीत सिंह, इंगित प्रताप सिंह, राजीव रंजन जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हैं। डिप्टी सेक्रेट्री (होम-1) पवन कुमार की ओर से शनिवार को यह ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं।
स्पेशल सीपी स्तर के इन अधिकारियों का तबादला

  1. आईपीएस अधिकारी मुक्तेश चंद्र को स्पेशल कमिश्नर ऑपरेशंस और लाइंसेंसिंग के स्थान पर स्पेशल कमिश्नर टेक्नोलॉजी और प्रोजेक्ट इम्पि्लमेंटेशन डिविजन के साथ ही स्पेशल सीपी कम्युनिटी पुलिसिंग और मीडिया सेल डिविजन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
  2. आईपीएस अधिकारी एस. सुंदरी नंदा को स्पेशल कमिश्नर पुलिस हेड मर्टर्स और जीए के स्थान पर स्पेशल कमिश्नर ह्यूमन रिसोर्स डिविजन (पर्सनल मैनेजमेंट+ ट्रेनिंग+वेलफेयर) की जिम्मेदारी दी गई है।
  3. आईपीएस अधिकारी दीपेंद्र पाठक स्पेशल सीपी, इंटेलिजेंस को स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन जोन -1 (ईस्टर्न रेंज, नॉर्दर्न रेंज और सेंट्रल रेंज ) बनाया गया है।
  4. आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा स्पेशल सीपी, दक्षिणी जोन को स्पेशल सीपी सीपी लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन जोन -2 1 (नई दिल्ली रेंज, दक्षिणी रेंज और पश्चिमी रेंज ) बनाया गया है।
  5. आईपीएस अधिकारी डेविड लालरिनसंग , स्पेशल सीपी और वेलफेयर को स्पेशल सीपी प्रोविजनिंग एंड फाइनेंसिस डिवीजन नोडल अधिकारी बनाया गया है।
  6. आईपीएस अधिकारी नुजहत हसन स्पेशल सीपी वीमेन सेफ्टी, को स्पेशल सीपी विजिलेंस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिविजन की जिम्मेदारी दी गई है।
  7. आईपीएस अधिकारी संजय सिंह स्पेशल सीपी वेस्टर्न जोन को स्पेशल सीपी लाइसेंसिंग एंड लीगल डिवीजन बनाया गया है।
  8. आईपीएस अधिकारी राजेश खुराना स्पेशल सीपी सेंट्रल जोन को स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस डिवीजन बनाया गया है।
  9. आईपीएस अधिकारी वीरेंदर सिंह स्पेशल सीपी ट्रेनिंग एंड ट्रांसपोर्ट को स्पेशल सीपी ट्रैफिक मैनेजमेंट डिवीजन लगाया गया है।
  10. आईपीएस अधिकारी रॉबिन हिबू स्पेशल सीपी / सशस्त्र पुलिस को स्पेशल सीपी सशस्त्र पुलिस डिवीजन और प्रबंध निदेशक, दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के रूप में तैनात किया गया है।
  11. आईपीएस अधिकारी आई.डी. शुक्ला स्पेशल सीपी सिक्योरिटी को अब स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिविजन की जिम्मेदारी दी गई है।

Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 07 JUNE 2026

Share 07 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply