Breaking News

कांग्रेस में चल रही अंदरुनी लड़ाई,सरकार में कुर्सी दौड़ जारी

Share


रायपुर,24 सितम्बर 2021 (ए)। । बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय के निष्कासन प्रस्ताव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिकने कहा कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई चल रही है. जनता ने कांग्रेस को सत्ता राज्य की सेवा के लिए दिया है, लेकिन 70 सीट पाने के बाद सरकार सत्ता के मद में डूबी हुई है. यहां घटनाएं घट रही हैं, लेकिन सरकार में कुर्सी दौड़ चल रही है. बिलासपुर में कांग्रेस के विधायकों और पदाधिकारियों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है.धरमलाल कौशिक ने कहा सरगुज़ा में विधायक और मंत्री के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. रायपुर में मुख्यमंत्री और मंत्री के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. जनता समझ गई है कि राज्य का विकास कांग्रेस के हाथों सुरक्षित नहीं है. किसानों की समस्या का हल नहीं है. क¸ानून व्यवस्था लचर है. विकास ठप है, प्रदेश दस साल पीछे हो गया है.


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ में 22 अधिकारियों के तबादले

Share गृह,परिवहन,वित्त और जेल समेत कई विभागों में बदलाव,आदेश जारी… रायपुर,13 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में …

Leave a Reply