मनेन्द्रगढ़ 21 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)।11 हजार केवी बिजली की तार की चपेट में आए एक मादा भालू और उसके शावक की मौके पर ही मौत हो गयी. यह घटना वन परिक्षेत्र कुंवारपुर की है. सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने दोनों भालू के शवों का पोस्टमार्टम कराया. फिर उनका अंतिम संस्कार भी किया है.इस संबंध में कुंवारपुर के वन परिक्षेत्राधिकारी राम सागर गुप्ता का कहना है कि, यह घटना बीते रात की है. मादा भालू अपने शावक के साथ विचरण कर रही थी, तभी 11 हजार केवी वोल्ट का तरंगित तार टूटकर उन पर गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.दोनों भालुओं के शव का पशु चिकित्सक जनकपुर डॉ एमबी सिंह बघेल से पोस्टमार्टम कराकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ वनमंडल के कुंवारपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांटी और ग्राम जमाथान के नजदीक एक स्थान पर 11 हजार केवी का तरंगित तार टूटकर जमीन पर गिर गया. जिसकी चपेट में आए मादा भालू और उसका शावक दोनों की मौत हो गई.आए दिन प्रदेश में लगातार बिजली के तार में फंसकर हाथी और अन्य वन्य जीवों की मौत हो रही है. इस बार भी कोरिया में बिजली के तार की चपेट में आने से भालू की मौत हो गई. ऐसे मामले को देखते हुए वन विभाग को चौकस होना होगा. ऐसे केसों में वन विभाग के साथ-साथ बिजली विभाग को भी ध्यान देने की जरूरत है. तब जाकर ऐसे केसों पर लगाम लगाई जा सकेगी.
Check Also
अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा
Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur