मनेन्द्रगढ़ 21 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। मनेन्द्रगढ़ थाना अंतर्गत सिद्धार्थ ट्रांसफार्मर एंड इलेक्टि्रकल्स फर्म शंकरगढ़ कठौतिया में घुसकर लाखों रुपयों के इलेक्टि्रकल पार्ट्स चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सिद्धार्थ शुक्ला पिता तेजप्रताप शुक्ला निवासी शंकरगढ़ कठौतिया थाना मनेन्द्रगढ़ आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 19 सितम्बर 2021 को प्रार्थी जब सुबह अपने फर्म को खोलने गया तो देखा कि फर्म के स्टोर का ताला टुटा हुआ था। अंदर जा कर देखा तो पता चला कि स्टोर में रखे पीतल का स्टड एवं बाई मेटेलिक क्लैम्प नट कीमत लगभग 1 लाख रुपये को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना मनेंद्रगढ़ में अपराध क्रमांक 301/21 धारा 457, 380 आईपीसी कायम कर विवेचना मे लिया गया। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की कमलेश निवासी वार्ड नं. 14 अपने घर पर चोरी का सामान रखा है। सूचना पर संदेही को पकड़ कर पुछताछ किया गया तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी द्वारा बताए अनुसार उसके घर से एक प्लास्टिक की बोरी मे रखे उक्त पीतल का स्टड एवं बाई मैटेलिक क्लैम्प नट को जप्त कर आरोपी कमलेश केंवट पिता शिवलाल केंवट 30 साल निवासी वार्ड नं. 14 शारदा मंदिर के पास थाना मनेन्दगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह, एएसआई हीरालाल कुजूर,आरक्षक प्रमोद यादव,राकेश शर्मा, जितेन्द्र ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही।
Check Also
सूरजपुर@ दो साल पुराने जघन्य हत्याकांड में चार आरोपी दोषी करार…अब सजा का इंतजार,शहर में उठ रही मांग…‘ऐसे अपराध में फांसी से कम सजा नहीं’
Share 8 अक्टूबर को खुलेगा सजा का पन्ना…सूरजपुर डबल मर्डर में चार दोषी,शहर की निगाहें …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur