अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरिमा में शनिवार की रात चरित्र शंका पर पति ने पत्नी की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। गांव वालों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सीमा अगरिया उम्र 35 वर्ष का विवाह ग्राम कोरीमा निवासी पीतांबर अगरिया से हुई थी। वह अक्सर पति से अलग रहती थी और पति उसपर चरित्र शंका करता था। 17 सितंबर को पीतांबर अगरिया पत्नी को कोरिया जिले के चिरमिरी से लेकर आया था। शनिवार की रात को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। चरित्र शंका पर टांगी से मार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर गांव वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और शव को पीएम करवाया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Check Also
अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा
Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur