Breaking News

अंबिकापुर

अम्बिकापुर@सीए भी साइबर ठगों के निशाने पर…सरगुजा पुलिस ने बताए बचाव के तरीके

‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत सीए एसोसिएशन में जागरूकता शिविर,डिजिटल अरेस्ट,इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और फिशिंग से बचने दिए टिप्स -संवाददाता-अम्बिकापुर,03 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ साइबर ठगी के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। इसी को देखते हुए ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत सरगुजा पुलिस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों के लिए विशेष साइबर जागरूकता शिविर आयोजित …

Read More »

अम्बिकापुर@असोला स्कूल में संस्कृत सप्ताह समारोह गीत-नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोला में संस्कृत दिवस के अवसर पर संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। सप्ताहभर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर संस्कृत भाषा के प्रति अपनी रुचि और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के प्रथम दिवस मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के …

Read More »

अम्बिकापुर@शक्कर की महंगाई पर कांग्रेस का सत्याग्रह,सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

विवेकानंद प्रतिमा के सामने प्रदर्शन…कांग्रेस बोली-40 रुपये वाली शक्कर 60-75 रुपये तक पहुंची,सरकार बताए महंगाई का जिम्मेदार कौन? -संवाददाता-अम्बिकापुर,03 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। रसोई के बजट पर बढ़ते बोझ को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने गुरुवार को विवेकानंद प्रतिमा के सामने सत्याग्रह कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने …

Read More »

सीतापुर@ खराब सडक को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम,मिला लिखित आश्वासन

सीतापुर में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में प्रदर्शन,15 अक्टूबर के बाद नवनिर्माण का भरोसा-संवाददाता-सीतापुर,02 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सडक की बदहाली और मरम्मत की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में सीतापुर में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री के निवास के सामने दोपहर 12 बजे आयोजित जनसभा में उन्होंने प्रदेश सरकार …

Read More »

अम्बिकापुर@आस्था निकुंज में मूकबधिर बच्चों के साथ सेवा किटी सदस्यों ने मनाया सेवा दिवस

-संवाददाता-अम्बिकापुर,02 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सेवा किटी समूह की सदस्यों ने बुधवार को आस्था निकुंज मूकबधिर विद्यालय में बच्चों के साथ समय बिताया। इस विद्यालय में पहली से 12वीं तक 160 मूकबधिर बच्चे अध्ययनरत हैं। समूह की सदस्यों ने बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, टॉफी, बिस्किट और बैठने के लिए टाटपट्टी का वितरण किया। इसके साथ ही बड़ी छात्राओं को सेनेटरी …

Read More »

अम्बिकापुर@ 17 वर्ष पूर्व के मामले में जारी स्थाई वारंट तामिल,आरोपी गिरफ्तार.

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंट किया गया तामिल। एक्सीडेंट के मामले मे जारी वारंट पर की गई कार्यवाही।आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।-संवाददाता-अम्बिकापुर,02 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से …

Read More »

अम्बिकापुर@घंटों जाम में फंसी रहीं गाडिय़ां,बारिश ने बढ़ाई परेशानी, भारत माता चौक से दरिमा चौक तक एनएच-43 पर लगा लंबा जाम,गड्ढों में बोल्डर डालने से सडक और संकरी

-संवाददाता-अम्बिकापुर,02 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। नेशनल हाईवे-43 पर भारत माता चौक से दरिमा चौक तक बुधवार को घंटों जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के कारण सडक पर पानी भरने और जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से लेगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी वाहनों के साथ चारपहिया …

Read More »

अम्बिकापुर@अकेली देख महिला से जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,बतौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

-संवाददाता-अम्बिकापुर,02 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। महिला संबंधी अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए थाना बतौली पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को धरदबोचा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।घर पर अकेली देखकर जबरन की थी दरिंदगी : थाना …

Read More »

उदयपुर@चार्जर में जुगाड़ पड़ा भारी,करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

-संवाददाता-उदयपुर,02 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। मोबाइल चार्ज करने के चक्कर में किए गए जुगाड़ ने एक युवक की जान ले ली। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोंडी की है। युवक चार्जर में अतिरिक्त तार जोडकर बोर्ड में लगाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय …

Read More »

मैनपाट@पट्टा खत्म, फिर भी बॉक्साइट खनन का आरोप; किसानों का फूटा गुस्सा…

लीज अवधि समाप्त होने के बाद भी खनन और परिवहन का आरोप,प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग -संवाददाता-मैनपाट,02 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के ग्राम बरिमा में बॉक्साइट खनन को लेकर किसानों का आक्रोश सामने आया है। प्रभावित भू-स्वामियों ने छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सीएमडीसी) पर लीज अवधि समाप्त होने के बाद भी उनकी जमीन …

Read More »