-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। नेशनल हाईवे-43 पर भारत माता चौक से दरिमा चौक तक बुधवार को घंटों जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के कारण सडक पर पानी भरने और जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से लेगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी वाहनों के साथ चारपहिया वाहन भी सडक पर रेंगते नजर आए। भाजपा संगठन महामंत्री की फटकार के बाद सडक के गड्ढों में बोल्डर डालकर भराव किया गया है। इससे छोटे वाहनों के लिए सडक और खतरनाक हो गई है। बारिश का पानी भरने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। लोगों का कहना है कि हाईवे का निर्माण जल्द होना चाहिए, क्योंकि मौजूदा स्थिति में रोजाना आवागमन मुश्किल हो रहा है।
44 लाख की राशि स्वीकृत, फिर भी राहत नहीं : भारत माता चौक से दरिमा चौक तक सडक के नवनिर्माण के लिए करीब 44 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं कांग्रेस ने सडक की बदहाली को लेकर प्रदर्शन कर जल्द निर्माण की मांग की है। इसके बावजूद फिलहाल लोगों को खराब सडक और जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur