Breaking News

अंबिकापुर

अम्बिकापुर@अंबिकापुर में हत्या का सनसनीखेज मामला…24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर,20 मई 2026 (घटती-घटना)। शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के मार्गदर्शन में मणिपुर थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को हिरासत …

Read More »

अम्बिकापुर@निगम के 11 होर्डिंग्स जोन पर टेंडर हुआ मार्च को 07 जोन का…अब तक नहीं हुआ अनुबंध… फिर होर्डिंग्स का पैसा किसकी जेब में…?

-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 मई 2026 (घटती-घटना)। नगर निगम अम्बिकापुर में होर्डिंग्स और विज्ञापन बोर्ड को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। समाजसेवी एवं भाजपा नेता कैलाश मिश्रा ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शहर के 11 होर्डिंग्स जोन से जुड़े 07 जोन का टेंडर मार्च माह में हो चुका है,लेकिन अब तक संबंधित …

Read More »

अम्बिकापुर@तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, जीईसी अंबिकापुर को मिली एमबीए समेत नए कोर्सों की स्वीकृति

-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 मई 2026 (घटती-घटना)। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर को बड़ी सौगात दी है। परिषद ने महाविद्यालय में एमबीए सहित कार्यरत पेशेवरों के लिए विशेष बीटेक और एमटेक पाठ्यक्रमों को मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से सरगुजा संभाग के विद्यार्थियों और तकनीकी कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। अब …

Read More »

अम्बिकापुर@ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ सरगुजा के केमिस्ट एकजुट

मेडिकल दुकानें बंद,शहर में निकाली बाइक रैली,सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी -संवाददाता-अम्बिकापुर,20 मई 2026 (घटती-घटना)। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बुधवार को सरगुजा संभाग के दवा कारोबारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (एआईओसीडी) के आह्वान पर अंबिकापुर सहित पूरे संभाग की मेडिकल दुकानें बंद रहीं। दवा व्यापारियों …

Read More »

लखनपुर@कटकोना-रजपुरीकला सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

-संवाददाता-लखनपुर,20 मई 2026 (घटती-घटना)। कटकोना से पुहपुटरा,सिरकोतंगा होते हुए रजपुरीकला (एसईसीएल) पहुंचने वाले जर्जर मार्ग को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में गुस्सा फूट पड़ा है। कांग्रेस प्रदेश सचिव रणविजय सिंहदेव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लखनपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की। प्रदेश सचिव रणविजय सिंहदेव ने ज्ञापन सौंपते …

Read More »

अम्बिकापुर@आये दिन बिजली कटौती से आमजन हलाकान,कोई सुनने वाला नहीं-बेलगाम हो गया है बिजली विभाग : दीपक गर्ग

-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 मई 2026 (घटती-घटना)। भीषण गर्मी के बीच शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच भाजपा नेता दीपक गर्ग ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार …

Read More »

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित एवं संगठनात्मक दायित्वों का दिया संदेश-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 मई 2026 (घटती-घटना)। राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा पहुंचाने का कार्य कर रहा है।अम्बिकापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 अंतर्गत भाजपा सरगुजा जिला का दो …

Read More »

अम्बिकापुर@सरगुजा के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत : वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता फिर देंगे सेवाएं

-संवाददाता-अम्बिकापुर,19 मई 2026 (घटती-घटना)। जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में कैंसर रोगियों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल के अंतर्गत वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता पुनः अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. गुप्ता पूर्व में भी नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित दीर्घायु कैंसर वार्ड में सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके अनुभव एवं समर्पण से अनेक मरीज लाभान्वित हुए …

Read More »

अम्बिकापुर@टीकाकरण अभियान के तहत बालिकाओं का किया गया निःशुल्क टीकाकरण

अम्बिकापुर,19 मई 2026 (घटती-घटना)। एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिले में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. एस. मार्को के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत केंद्र …

Read More »

अम्बिकापुर@NEET परीक्षा हेतु विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क विषय आधारित मार्गदर्शन,21 मई से शुरू होंगी कक्षाएं

अम्बिकापुर,19 मई 2026 (घटती-घटना)। जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर द्वारा जिले के ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है,जो NEET 2026 परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं तथा परीक्षा स्थगित होने के कारण आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली छम्म्ज् परीक्षा में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार विषय आधारित निःशुल्क मार्गदर्शन …

Read More »