Breaking News

अंबिकापुर

अम्बिकापुर@बाजे-गाजे के साथ किया गया जवारा विसर्जन

अम्बिकापुर,04 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। शारदीय नवरात के नवमी के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ जवारा विसर्जन किया गया। मायापुर स्थित देवी धाम से मां की ज्वारा निकाली गई जो भ्रमण के बाद महामाया मंदिर में विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने बाना को जीभ से आरपार भेदकर शोभायात्रा में शामिल हुए। मायापुर चांदनी चौक स्थित …

Read More »

कुसमी@कुसमी में भक्तिभाव के साथ शरदीय नवरात्र के अवसर पर माँ की हो रही आराधना

-उपेश सिन्हा-कुसमी 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। नगर की विभिन्न जगहों में शरदीय नवरात्र के अवसर पर माँ दुर्गा माँ लक्ष्मी माँ सरस्वती गणेशजी और कार्तिक जी की प्रतिमाओं की स्थापना कर भक्त गण भक्ति भाव के साथ पुजा अर्चना कर रहे है ,माँ दुर्गा सेवा समिति दुर्गा चौक में माता की भक्ति के साथ भंडारे प्रसाद का भी वितरण किया …

Read More »

अम्बिकापुर@धान खरीदी हेतु केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के लिए नोडल अधिकारियों को किया गया नियुक्त

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन केन्द्रों में धान उपार्जन, बारदाने सुनिश्चित करने, सही गुणवत्ता तथा वास्तविक किसानों से धान की खरीदी तथा खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन चेक लिस्ट के अनुसार करने हेतु अधिकारियों- कर्मचारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।जारी आदेशानुसार धान …

Read More »

अम्बिकापुर@आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। एकीकृत बाल विकास के परियोजना अधिकारी ने बताया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र सत्तीपारा वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा रफी अहमद किदवई वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिक के पद रिक्त है। आंगनबाड़ी कार्यकता एवं सहायिका के लिए 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक बाल विकास परियोजना …

Read More »

लखनपुर@आमिर सोहैल बने अम्बिकापुर विधानसभा अध्यक्ष

लखनपुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। हाल ही में सम्पन्न हुए युवा कॉंग्रेस की प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफ़ाइल एवं बहुचर्चित विधानसभा अम्बिकापुर से अध्यक्ष पद पर लखनपुर के युवा नेता आमिर सोहैल ने भारी मतों से जीत दर्ज किया।जैसा कि विदित है कि आमिर सोहैल दानिश रफ़ीक के पैनल के उम्मीदवार थे और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पैलेस …

Read More »

अम्बिकापुर@सत्य और अहिंसा का मार्ग ही पूरे विश्व में ला सकती है शांति

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती को सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। प्रात 8 बजे स्वच्छता प्रकल्प द्वारा स्थानीय गौरी मंदिर पुलिस लाइन में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया तत्पश्चात 10.30 बजे किसान मोर्चा द्वारा किसान व जवान सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर किसान एवं जवानों को सम्मानित किया गया …

Read More »

अम्बिकापुर@ड्यूस बॉल क्रिकेट के लिए खिलाडिय़ों का किया गया चयन

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा क्रिकेट संघ के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को गांधी स्टेडियम ग्राउंड में 16 वर्ष बालक ड्यूस बॉल क्रिकेट का चयन ट्रायल लिया गया। जिसमें लगभग 30 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाडिय़ों में सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर के खिलाड़ी शामिल हैं। इस चयन ट्रायल से जो व खिलाड़ी वंचित रह गये हैं और जिनका …

Read More »

अम्बिकापुर@फसल सत्यापन करने अफसर पहुंच रहे खेत

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी किसानों द्वारा लगाए गए फसल की जांच करने खेतां तक पहुंच रहे हैं। किसान द्वारा रकबे में लगाए गए फसल की सत्यापन के पश्चात ऑनलाइन पोर्टल में प्रविष्टि की जाएगी जिसके आधार पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी एवं राजीव गांधी किसान न्याय …

Read More »

अम्बिकापुर@आईजी ने रेंज के पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश,कहा त्यौहार में किसी तरह की न हो कई अप्रिय घटना

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने त्यौहारों के सीजन को सौहार्दपूर्ण व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं। दुर्गा पूजा पंडाल वाले स्थानों व ईद-ए-मिलाद (उन-नबी) मनाये जाने वाले जगहों पर पुलिस बल की व्यवस्था, सतत निगरानी, नाकाबंदी व यातायात व्यवस्था आदि जैसे जगहों की मोनिटरिंग …

Read More »

अम्बिकापुर@डांस प्रतियोगिता के लिए 7 ग्रूप ने बनाई फाइनल में अपनी जगह

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। शहर में दुर्गा पूजा की धूम है। जगह-जगह नवरात्र के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत दर्रीपारा में अनोखी सोच संस्था द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को गु्रप डांस का सेमी फाइनल राउंड का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में …

Read More »