मुंबई,23 मार्च 2024 (ए)।अरब सागर और अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। नौसेना ने समुद्री डकैती रोधी अभियान के तहत सोमालिया के तट से 35 समुद्री लुटेरों को पकड़ा है। पकड़े गए लुटेरों को लेकर युद्धपोत आईएनएस कोलकाता आज सुबह मुंबई पहुंचा। इसके बाद इन समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।यह अभ्यास …
Read More »राष्ट्रीय
बेंगलुरु@बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के आरोपियों की तस्वीरें आईं सामने
नाम और ठिकाने का भी हुआ खुलासा बेंगलुरु,23 मार्च 2024 (ए)। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट में शामिल आरोपियों की असली तस्वीरें सामने आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में दो आरोपियों की पहचान हो गई है। दोनों ही आरोपी शिवमोग्गा के आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े हैं और इससे पहले भी एक मामले में शामिल रहे …
Read More »मुंबई@मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी आखिरकार गिरफ्त में
20 साल से चल रहा था फरार मुंबई,23 मार्च 2024 (ए)। मुंबई की क्राइम ब्रांच को आज एक बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई डिपोर्ट कर लिया गया है। प्रसाद 20 साल से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी किया हुआ था। एक अधिकारी ने …
Read More »अहमदाबाद@ रंजन भट्ट के बाद अब इस प्रत्याशी ने लिया नाम वापस
अहमदाबाद,23 मार्च 2024 (ए)। बीजेपी को लोकसभा चुनावों से पहले गुजरात में दोहरा झटका लगा है। एक दिन के अंदर ही दो प्रत्याशियों ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। सुबह गुजरात की वड़ोदरा सीट से मौजूदा सांसद और बीजेपी प्रत्याशी रंजन भट्ट ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया था। अब गुजरात की साबरकांठा सीट से बीजेपी प्रत्याशी …
Read More »नई दिल्ली,@जयराम रमेश ने बीजेपी पर साधा निशाना
नई दिल्ली,23 मार्च 2024 (ए)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों में इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी भरपूर तरीके से आई है। सबको यह जानकारी मिली कि कितना इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा गया है, कितना बेचा गया है और वो किस-किस पार्टी को दिया गया। बीजेपी …
Read More »नई दिल्ली@दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगी आकाश मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली
नई दिल्ली,23 मार्च 2024 (ए)। भारतीय सेना की पश्चिमी कमांड ने शनिवार को बताया कि वज्र वायु रक्षा योद्धाओं ने स्वदेशी आकाश मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक अभ्यास किया। आकाश मिसाइल वायु को भारत में ही बनाया गया है। यह खतरनाक मिसाइल दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में सक्षम है।भारतीय सेना की पश्चिमी कमांड ने एक बयान में बताया कि …
Read More »शिमला@हिमाचल में कांग्रेस के 6 विधायकों ने थामा बीजेपी का हाथ
शिमला,23 मार्च 2024 (ए)। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के छह आयोग्य विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल,देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।
Read More »वडोदरा@बीजेपी से एक और प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
वडोदरा,23 मार्च 2024 (ए)। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी कर दी है। इस बीच पार्टी को गुजरात से बड़ा झटका लगा है। वडोदरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सोशल …
Read More »कोलकाता,@महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई का छापा
कोलकाता,23 मार्च 2024 (ए)। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछे जाने के मामले में पूर्व टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई ने अब महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सीबीआई की टीम कोलकाता स्थित उनके आवासीय परिसरों में छापेमारी शुरू कर दी है। यह घटनाक्रम केंद्रीय एजेंसी द्वारा …
Read More »चंडीगढ़@चुनाव आयोग ने संगरूर के पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से तुरंत मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ़,23 मार्च 2024 (ए)। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से संगरूर के ज़हरीली शराब दुखांत मामले की तुरंत रिपोर्ट माँगी है।आयोग की जानकारी अनुसार इस मामले में 20 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग संगरूर और पटियाला जिले के अलग-अलग अस्पतालों …
Read More »
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur