Breaking News

राष्ट्रीय

असम@असम में 11 मई के बाद बनेगी नई सरकार : हिमंता बिस्वा सरमा

असम,06 मई 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य में नई भाजपा-नीत सरकार का गठन और शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होगा, जब संवैधानिक और संगठनात्मक औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि चुनाव आयोग ने …

Read More »

नई दिल्ली@राहुल गांधी ने कहा…लोकसभा में भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता

नई दिल्ली,06 मई 2026। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और खासकर ममता बनर्जी की अप्रत्याशित हार ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वोट चोरी का मुद्दा उठाने का मौका दे दिया है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल ने हरियाणा की मौजूदा सरकार को घुसपैठ बताया और कहा कि कभी-कभी वोट चोरी से सीटें चुराई जाती हैं …

Read More »

चेन्नई@तमिलनाडु में विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया…कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन

चेन्नई,06 मई 2026। तमिलनाडु में सरकार के गठन के लिए कांग्रेस के समर्थन के ऐलान के बाद तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का रास्ता साफ हो गया। बुधवार दोपहर को टीवीके के नेता विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बार विधानसभा चुनाव के नतीजों से राज्य की राजनीति में बड़ा …

Read More »

नई दिल्ली@भारत-वियतनाम साथ चलेंगे,साथ बढ़ेंगे,साथ जीतेंगे : पीएम मोदी

भारत और वियतनाम ने 13 समझौतों पर किए हस्ताक्षर….नई दिल्ली,06 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और वियतनाम के संबंध अब बेहतर व्यापक रणनीतिक साझेदारी के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं और दोनों देश मिलकर विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा,‘हम साथ चलेंगे, साथ बढ़ेंगे, और …

Read More »

लखनऊ@चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की इसके सैकड़ों वीडियो और शिकायतों के बंडल मेरे पास मौजूद : अखिलेश

लखनऊ,06 मई 2026। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र गठबंधन लोकसभा चुनाव में आखिरी वक्त तक मजबूती से खड़ा रहा और जीत हासिल की, लेकिन अल्पमत की सरकार बनने के बाद भी विपक्षी दलों के साथ बेईमानी की गई। अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ और कुंदरकी सहित …

Read More »

पटना@बिहार में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह,प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिलपटना,06 मई 2026। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और इसे लेकर प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्था …

Read More »

कोलकाता@बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार की शपथ समारोह

बंगाल में नई सरकार का तैयारियां शुरू,ब्रिगेड ग्राउंड में होगा आयोजन कोलकाता,06 मई 2026। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर …

Read More »

नई दिल्ली@कैबिनेट की मंजूरी..वंदे मातरम गीत को राष्ट्रगान जैसा दर्जा मिला

अपमान करने या गायन में बाधा डालने पर सजा-जुर्माना,जन-गण-मन से पहले गाया जाएगानई दिल्ली,06 मई 2026। केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा देने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में यह फैसला लिया …

Read More »

चंडीगढ़@इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्टः5 पैसेंजर घायल,बैग में रखा था,हैदराबाद से चंडीगढ़ आए सभी 198 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला

चंडीगढ़,05 मई 2026। हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6ई 108 में मंगलवार को पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया। इससे 5 यात्री घायल हो गए। पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था। घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए। यात्रियों को …

Read More »

नई दिल्ली@सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या अब होंगे कुल 38 न्यायाधीश

नई दिल्ली,05 मई 2026। केंद्रीय कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश सहित कुल 34 जज हैं। अब इस संख्या को बढ़ाकर 38 करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस निर्णय की जानकारी साझा की। उन्होंने …

Read More »