Breaking News

सूरजपुर

सूरजपुर@स्थानांतरण तो हो गया…लेकिन क्या नए पदस्थापना स्थल पर पहुँचेंगे भी? या फिर ‘जुगाड़ तंत्र’ उन्हें वहीं रोक लेगा जहाँ वे अभी मज़े में बैठे हैं?

-शमरोज खान-सूरजपुर,27 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। 22 नवंबर का यह आदेश साफ-साफ बताता है कि धान खरीदी 2025-26 के संचालन हेतु कई समितियों के सहायक समिति प्रबंधक का स्थानांतरण कर दिया गया है। नाम,पदस्थापना स्थल और नई जिम्मेदारी सब कुछ कागज़ में दर्ज हैज् लेकिन सबसे बड़ा सवाल वही है,क्या यह स्थानांतरण सिर्फ कागज़ों में होगा? या अधिकारी व समिति प्रबंधक …

Read More »

सूरजपुर@पुलिस के नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फीटा काटकर किया शुभारंभ

पुलिस वही,कानून नई,नवीन कानून के दूरदर्शिता,न्याय पाने के पारदर्शिता होगी सुनिश्चित -संवाददाता-सुरजपुर,27 नवम्बर 2025(घटती-घटना)।बदलते समय के साथ न्यायिक प्रणाली में तेजी लाने और जनता को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ के सूरजपुर पुलिस द्वारा सिटी कोतवाली परिसर में जागरूकता प्रदर्शनी का गुरूवार, 27 नवम्बर 2025 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर श्रीमती विनीता वार्नर के …

Read More »

सूरजपुर/एमसीबी@दो जिलों में गड़बड़ी…और दोनों जगह एक ही अधिकारी…क्या यह सिर्फ संयोग?

दो जिलों की दो अलग भर्तियाँ लेकिन गड़बड़ी का पैटर्न एक जैसा…क्या यह सिर्फ इत्तेफाक? दो जिलों में भर्ती विवाद…और शिकायतों में बार-बार एक ही अधिकारी का नाम! फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र,गलत स्कोरिंग,पसंदीदा चेहरों को लाभ…पूर्व विधायक का गंभीर आरोप महिला-बाल विकास एवं मिशन वात्सल्य केंद्रों में बड़ी गड़बड़ी का आरोप! पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कलेक्टर को सौंपी 28 नियुक्तियों …

Read More »

सुरजपुर@आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

-संवाददाता-सुरजपुर,27 नवम्बर 2025(घटती-घटना)।एससी एसटी अधिकारी कर्मचारी संगठन के मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष आईएएस अफसर संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मणों को लेकर पिछले दिनों दिए गए विवादास्पद बयान के बाद वर्मा के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। बढ़ते विरोध के बाद मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने आईएएस संतोष कुमार वर्मा उपसचिव …

Read More »

प्रेमनगर@आंगनबाड़ी में मासूम पर कुत्ते का हमला सुप्रीम कोर्ट निर्देश कागजों में, विभाग खामोश

-संवाददाता-प्रेमनगर,26 नवम्बर 2025(घटती-घटना)।सुरजपुर जिले के ग्रामीण अंचल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों की सच्चाई एक बार फिर उजागर हो गई है। प्रेमनगर विकासखंड के ग्राम चंद्रनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में दो वर्ष की पण्डो जनजाति की बच्ची पर कुत्ते के हमले ने विभागीय सुस्ती और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। यह घटना उस …

Read More »

सुरजपुर@जिला अस्पताल की बदहाली की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर का देर रात औचक निरीक्षण,मरीजों से पूछा— समय पर दवाई मिल रही है न?

संवाददाता-सुरजपुर,26 नवम्बर 2025(घटती-घटना)।जिला अस्पताल की बदहाली और अव्यवस्थाओं की लगातार मिल रही शिकायतों ने आखिरकार जिला प्रशासन को सख्त मोड में ला दिया। इन्हीं शिकायतों के बाद कलेक्टर एस. जयवर्धन बीती रात अचानक जिला अस्पताल पहुंचे और करीब एक घंटे तक वार्ड-दर-वार्ड घूमकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचते ही किसी भी प्रकार की पूर्व सूचना …

Read More »

कोरिया/सुरजपुर@सीमा पर 25 हाथियों का कहर : कोरिया-सुरजपुर के खेत रौंदे,किसानों में हाहाकार

कछाड़ी-जोगिया-मझगवां से किरवाही-घुइडी-छतरंग तक दहशत,रतजगा कर फसल बचा रहे ग्रामीण नुकसान का तात्कालिक आंकलन और क्षतिपूर्ति की मांग तेज,वन विभाग पर सतर्कता बढ़ाने का दबाव -न्यूज डेस्क-कोरिया/सुरजपुर,26 नवम्बर 2025(घटती-घटना)।कोरिया-सुरजपुर सीमा क्षेत्र में 25 हाथियों का बड़ा दल किसानों की खड़ी फसलों पर कहर बनकर उतरा है। मौसम की मार से पहले ही परेशान किसान अब हाथियों के उत्पात से तबाह …

Read More »

सूरजपुर@सवालों में सूरजपुर का बाल संरक्षण तंत्र

सूरजपुर में बाल संरक्षण विभाग की सबसे बड़ी विफलता उजागर… गुंडा-बदमाश सूची में नाम…कई आपराधिक मामले दर्ज…फिर भी मनोज जायसवाल कैसे बने जिला बाल संरक्षण अधिकारी? दस्तावेज़ों से खुलासा,नियुक्ति से पहले ही दर्ज थे जुआ एक्ट, मारपीट,107/116, 341, 148, 151 के कई मामले… कुर्सी पर ऐसे चिपके जैसे फेविकोल से चिपकाया गया हो… जिले में हड़कंप—दस्तावेज़ बताते हैं कि नौकरी …

Read More »

सूरजपुर@ जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन…

दोषी शिक्षिका बर्खास्त,स्कूल को नोटिससूरजपुर,25 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। हंस वाहिनी विद्या मंदिर,रामानुजनगर में केजी-2 के मासूम बच्चे को पेड़ में लटकाकर मारने की घटना के बाद सूरजपुर जिला प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाया है,गृहकार्य न करने पर विद्यालय परिसर में एक महिला शिक्षिका द्वारा बच्चे को पेड़ से बांधकर मारने का अमानवीय कृत्य सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग …

Read More »

सूरजपुर@मासूम छात्र को पेड़ पर लटकाकर दी अमानवीय सजा,पालकों में आक्रोश

-संवाददाता-सूरजपुर,24 नवम्बर 2025(घटती-घटना)।सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां हंस वाहिनी विद्या मंदिर, नारायणपुर (आमापारा) में एक मासूम छात्र को अमानवीय तरीके से दंडित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा टी-शर्ट के सहारे पेड़ से लटका हुआ दिखाई दे रहा है और उसी …

Read More »