Breaking News

अंबिकापुर

अंबिकापुर@नव नियुक्त प्राचार्य ने स्कूल में सीसीटीवी कैमरे के लिए पंचायत से की अपील

अंबिकापुर,31 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरहरी में नव नियुक्त प्राचार्य दिलीप तिवारी ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार, शाला समिति, सरहरी संकुल और ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से हुई। अपने उद्बोधन में प्राचार्य तिवारी ने कहा …

Read More »

अंबिकापुर@बी-एड कोर्स में दाखिले के नाम पर पिता-पुत्र ने की ठगी,आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर,31 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। बी-एड की डिग्री दिलाने के नाम पर एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर शहर के एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका पिता पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद है। पुलिस …

Read More »

अंबिकापुर@संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ,40 टीमों ने लिया हिस्सा

अंबिकापुर,31 अगस्त 2025 (घटती-घटना)।संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ 31 अगस्त को स्थानीय गांधी स्टेडियम में जिला फुटबाल संघ सरगुजा के तहत आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में संभाग की 40 टीम भाग ले रही है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अंबिकापुर नगर निगम महापौर मंजूषा भगत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के …

Read More »

अंबिकापुर@राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले में आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रमसद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल बनी फुटबॉल विजेता टीम

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। मेजर ध्यानचंद जी की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिलेभर में खेल और फिटनेस से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। श्रृंखला के प्रथम दिन 29 अगस्त को महिला एवं पुरुष वर्ग …

Read More »

अंबिकापुर@ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक,आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12ः15 बजे किया जाएगा। यह …

Read More »

अंबिकापुर@शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा,चला निगम का बुल्डोजर

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)। नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में शासकीय जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को खाली कराया।वार्डवासियों की शिकायत पर निगम अमला ने इस अभियान को अंजाम दिया। बताया गया है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारियों द्वारा ही शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया …

Read More »

अंबिकापुर@सेवा ही संगठन का मूल मंत्र, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान : भारत सिंह सिसोदिया

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)।भाजपा सरगुजा द्वारा सेवा पखवाड़ा एवं मन की बात कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा है और सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिलेभर में सेवा कार्यों …

Read More »

अंबिकापुर@अंबिकापुर जनपद की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई आवास चौपालजिला पंचायत सीईओ ने समय पर आवास पूर्ण करने दिया निर्देश

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)।पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबिकापुर की ग्राम पंचायत घंघरी, नर्मदपारा एवं सकालो में आज आवास चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए आवास निर्माण की प्रगति जानी और उन्हें निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। …

Read More »

अंबिकापुर@सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)।समाज में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रदेश स्तर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के …

Read More »

अंबिकापुर@ईद मिलादुन्नबी 2025 शहर में भव्य आयोजन की तैयारी

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)।आगामी ईद मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को इस संदर्भ में शहर के सभी मस्जिदों में कमेटियों और समाज की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से जमाल खान उर्फ मोनू को सीरतुन्नबी कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही इरशाद खान व निक्की खान को उपाध्यक्ष, एवं बाबर …

Read More »