Breaking News

राष्ट्रीय

नई दिल्ली@कांग्रेस माओवादी आतंक छिपाती है : पीएम मोदी

राहुल का नाम लिए बिना कहा…संविधान की किताब लेकर नाचने वाले नक्सलियों के रक्षक नई दिल्ली,17 अक्टूबर 2025 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनडीटीवी वर्ल्ड ग्लोबल समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस माओवादी आतंक को छिपाती है। इनके शासन में देश का करीब हर बड़ा राज्य नक्सली हिंसा और माओवादी आतंक की चपेट में था। आगे उन्होंने …

Read More »

चंडीगढ़@रिश्वत मामले में गिरफ्तार डीआईजी एचएस भुल्लर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चंडीगढ़,17 अक्टूबर २०२५। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर तथा उनके बिचौलिए को शुक्रवार को चंडीगढ़ की अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई ने गुरुवार को दोपहर में गिरफ्तारी के बाद से शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक भुल्लर के आवास पर …

Read More »

गुजरात@भाजपा का बड़ा राजनीतिक फेरबदल

26 नए मंत्रियों ने ली शपथ,19 नए चेहरे शामिलगुजरात में भूपेंद्र सकार में हर्ष संघवी बने उपमुख्यमंत्री गांधीनगर,17 अक्टूबर 2025 । गुजरात में शुक्रवार को भूपेंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल में छह पुराने और 19 नए विधायकों के साथ कुल 2६ विधायकों को मंत्री बनाया गया है। हर्ष संघवी को प्रोन्नत कर उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। क्रिकेट खिलाड़ी रवींद्र …

Read More »

नई दिल्ली@अमेरिका समेत कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर भारत की वार्ता जारी : गोयल

नई दिल्ली,16 अक्टूबर २०२५। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत ने कई विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) लागू किए हैं। भारत इस समय अमेरिका,ओमान एवं यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ ऐसे ही समझौतों के लिए सक्रिय बातचीत कर रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने राजधानी नई दिल्ली के …

Read More »

चंडीगढ़@पंजाब डीआईजी की चंडीगढ़ कोठी से 5 करोड़ मिले

3 बैग-1 अटैची में भरे थे नोट,सीबीआई को 15 प्रॉपर्टी-लग्जरी गाडि़यों का भी पता चलाचंडीगढ़,16 अक्टूबर 2025। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत केस में गिरफ्तार किया है। डीआईजी ने बिचौलिए के जरिए फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत …

Read More »

मुंबई@ऑपरेशन सिंदूर भारत की बढ़ती स्वदेशी शक्ति का ज्वलंत प्रमाण है : राजनाथ सिंह

मुंबई,16 अक्टूबर 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की बढ़ती स्वदेशी शक्ति का एक ज्वलंत प्रमाण है,जो देश में आत्मनिर्भर रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के सरकार के अथक प्रयासों से प्राप्त हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पुणे में सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत …

Read More »

नई दिल्ली@प्रत्यर्पण प्रक्रिया सुगम बनाने के लिए राज्य सरकारें भगोड़े अपराधियों का विशेष सेल स्थापित करें : अमित शाह

नई दिल्ली,16 अक्टूबर 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सभी राज्य सरकारों से अपील की कि वे अपने-अपने राज्य की राजधानी में भगोड़े अपराधियों के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) स्थापित करें,ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी बनाया जा सके। शाह ने कहा कि ऐसे प्रकोष्ठ की उपलब्धता नहीं …

Read More »

गांधीनगर@गुजरात में भूपेंद्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा

आज नई कैबिनेट की शपथ,नए चेहरों पर फोकस,दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं… गांधीनगर,16 अक्टूबर 2025। गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। कल गांधीनगर में सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट की शपथ होगी। इस फेरबदल को राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ा जा रहा …

Read More »

नई दिल्ली@चुनौतियों के बावजूद रायचूर विकास की आकांक्षा के साथ बढ़ रहा आगे : सीतारमण

नई दिल्ली,16 अक्टूबर 2025। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि रायचूर विभिन्न चुनौतियों के बावजूद विकास की आकांक्षा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के उत्तरी भाग में कल्याण कर्नाटक के क्षेत्रों में विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहा है। वित्त मंत्री ने कर्नाटक के रायचूर जिले के जवालगेरा गांव …

Read More »

बालोतरा@राजस्थान के बालोतरा में सड़क हादसा,चार की मौत

बालोतरा,16 अक्टूबर 2025। बालोतरा जिले में सिणधरी थाना क्षेत्र के सड़ा गांव में मेगा हाइवे पर हुए सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई,जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। यह हादसा बुधवार आधीरात बाद करीब 1ः30 बजे हुआ। यह हादसा ट्रेलर और स्कॉर्पियो में टक्कर से हुआ। दोनों वाहनों में आग लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,स्थानीय लोगों ने …

Read More »