Breaking News

नई दिल्ली@असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी…

Share


हिमंता बोले…पाताल से निकालेंगे,खेड़ा ने कहा था…सीएम की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट
नई दिल्ली,07 अप्रैल 2026। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाने के दो दिन बाद मंगलवार को असम पुलिस ने दिल्ली में पवन खेड़ा के घर छापा मारा। हिमंता की पत्नी की एफआईआर के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि छापेमारी के वक्त पवन घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने घर से कुछ डॉक्यूमेंट्स और इलेक्टि्रक डिवाइस सीज कीं। पवन के घर पर मौजूद नहीं होने पर हिमंता ने कहा कि गिरफ्तारी की चुनौती देने वाले खेड़ा अब हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा। हम खेड़ा को पाताल से ढूंढकर ले आएंगे और पता करेंगे कि उन्हें फर्जी दस्तावेज किसने दिए। मुझे लगता है कि ये डॉक्यूमेंट्स शायद राहुल गांधी ने पवन खेड़ा को दिए होंगे। 5 अप्रैल को पवन ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाया था कि उनके पास मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और यूएई के पासपोर्ट हैं। हिमंता और उनकी पत्नी ने आरोपों से इनकार किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन आरोपों पर बात की और कहा कि सभी एजेंसियां केंद्र सरकार के अधीन हैं, इसलिए उसे ही इन आरोपों की जांच करनी चाहिए। हिमंत बिस्वा सरमा को भारत का सबसे भ्रष्ट’ व्यक्ति।
राहुल गांधी तक पहुंचेगी जांच की आंच?
मुख्यमंत्री सरमा ने केवल पवन खेड़ा पर ही निशाना नहीं साधा, बल्कि सीधे तौर पर राहुल गांधी को भी इस मामले में घसीटा है। उन्होंने दावा किया है कि इस पूरे मामले की जांच का दायरा बढ़ेगा और आने वाले समय में राहुल गांधी से भी इस संबंध में कड़ी पूछताछ की जा सकती है। असम में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी अब अपने चरम पर है। जहां एक तरफ कांग्रेस इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है, वहीं मुख्यमंत्री सरमा ने इसे अपनी निजी और पारिवारिक प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@SpaceX IPO : 12 जून को लॉन्च होगा दुनिया का सबसे बड़ा IPO, इतिहास रचने को तैयार कंपनी; 4400 कर्मचारियों के करोड़पति बनने की उम्मीद

Share नई दिल्ली 12 जून 2026। दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क (Elon Musk) …

Leave a Reply