Breaking News

सरगुजा संभाग

अम्बिकापुर@सोनहत थाना प्रभारी को आई जी सरगुजा ने किया निलंबित

अम्बिकापुर/कोरिया 01 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। सोनहत थाना प्रभारी हेमंत अग्रवाल को आई जी सरगुजा ने निलंबित कर दिया है। इस सबन्ध में जारी निलंबन आदेश अनुसार आवेदक श्यामसुंदर गिरी,कृष्णा गिरी आ. स्व. जद्दू गिरी दोनों निवासी ग्राम रसौंकी, थाना बिहारपुर,जिला सूरजपुर द्वारा अनावेदकगण रमेश यादव एवं सुरेश यादव आ. ब्रम्हलाल निवासी ग्राम सेमरिया थाना व तहसील सोनहत जिला कोरिया एवं …

Read More »

अम्बिकपुर@एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के अधीनस्थ चल रही बिना परमिट बस अंबिकापुर आरटीओ ने की जप्त

एसईसीएल ईएंडडम विभाग भटगांव के अधिकारी यो कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना टैक्स पटाये बिना परमिट बस मार्ग में संचालित अम्बिकपुर,01 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। मिल रही जानकारी के अनुसार जनता बस के नाम से संचालित एसईसीएल भटगांव में 3 वर्षों के लिए स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए अधिग्रहण की गई है, बताया जाता है कि उक्त बस का आज …

Read More »

सूरजपुर@क्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सिविलसर्जन जिला चिकित्सालय को नहीं चला पा रहे?

डॉक्टर समय पर आते नहीं पर समय से पहले चले जरूर जाते हैं…स्वास्थ्य मंत्री के संभाग की ऐसी स्थिति है तो पूरे प्रदेश की कैसी स्थिति होगी?जिला अस्पताल में समय पर नहीं पहुँचते चिकित्सक…सुबह की पाली देर से शुरू,शाम की पाली में अधिकांश डॉक्टर नदारद : मरीज बेहाल सूरजपुर,01 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। जिला सूरजपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद बीमार है …

Read More »

सूरजपुर@तुम्हारा किसी और से अफेयर है…यह सुनकर आगबबूला हो गई पत्नी,सो रहे पति के साथ कर दिया बड़ा कांड,अब गई जेल…

सूरजपुर,01 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले में एक भयानक हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। यहां एक महिला ने अपने ही पति को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद महिला ने रोने-धोने का नाटक किया और लोगों को विश्वास दिलाया कि यह कोई हादसा है। पुलिस ने डेढ़ महीने की गहन जांच के बाद आरोपी महिला को …

Read More »

राजपुर@ सोनार समाज सराहनीय पहल

समाज के द्वारा माता रानी के दरबार में 3 वर्षीय बच्ची गोद लेकर बच्ची के नाम 51,000 किया फिक्स डिपोजिट राजपुर,01 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। सोनार समाज राजपुर के पहल पर समाज के एक दम्पत्ति ने नवरात्रि पर्व पर अपने भाई स्व प्रदीप सोनी वार्ड नम्बर 06 नगर पंचायत राजपुर निवासी जिनका विगत माह निधन हो गया था के 4 पुत्रियों …

Read More »

अंबिकापुर@भाजपा सरकार में गोवंश की शुरू हो गई है तस्करी शुरू : टीएस सिहदेव

अंबिकापुर,01 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। भाजपा सरकार में गोवंश की तस्करी शुरू हो गयी है। गोवंश भूख व दुर्घटना से मर रहे हैं। पिछले पौने दो वर्ष में 40 प्रतिशत गोवंश की कमी हुई है। उक्त बातें बुधवार को कोठी कर में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के …

Read More »

अंबिकापुर@नवगठित जिला कार्यकारिणी की परिचयात्मक प्रथम बैठक सम्पन्न,संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

अंबिकापुर,०1अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। आज भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा की विशेष उपस्थिति में नवगठित सरगुजा भाजपा जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि नवरात्रि जैसे शुभ अवसर पर हमारी जिला कार्यकारिणी का गठन संगठन की …

Read More »

अंबिकापुर@नवमी शक्तिपीठों के साथ दुर्गा पंडालों में जगत जननी की हुई पूजा

आज धूमधाम से मनाया जाएगा विजया दशमी का त्योहार अंबिकापुर,01 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर बुधवार को शक्तिपीठों के साथ दुर्गा पंडालों में जगत जननी की पूजा की गई। पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देवी मंदिरों व पंडालों में उमड़ी रही। सुबह से ही मां के दर्शन के लिए लोग कतार में खड़े रहे। हवन-पूजन के …

Read More »

सूरजपुर@स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने भाजपा की पहल, वोकल फॉर लोकल के लगे स्टॉल

सूरजपुर, 30 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दृष्टि से वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के स्टॉल का शुभारंभ विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य,भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की अध्यक्षता,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी मुकेश गर्ग की उपस्थिति में किया गया। विधायक श्री मरावी ने फीता काटकर वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम …

Read More »

कोरिया/पटना@ चालीस वर्षों की शिक्षकीय सेवा पश्चात सेवानिवृत्त हुए रमेश सोनी,विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

कोरिया/पटना,30 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना जो वर्तमान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी,हिंदी माध्यम के रूप में संचालित है के व्याख्याता रमेश सोनी 40 वर्षों की शिक्षकीय सेवा उपरांत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए। 40 वर्षों के लंबे कार्यकाल में प्राथमिक शिक्षक से सेवा की शुरुआत करने वाले शिक्षक रमेश सोनी वर्तमान में उच्चतर माध्यमिक …

Read More »