Breaking News

सरगुजा संभाग

लखनपुर@किराना दुकान में हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर 17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जहां अज्ञात चोरों के द्वारा किराना दुकान में रखे बाइक के ऊपर नारियल रख अगरबत्ती जलाकर पूजा कर दुकान के काउंटर में मेहंदी से तोर लिख कर सामान चोरी करने का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जूनाडीह राइस मिल …

Read More »

अम्बिकापुर@सरगुजा के उत्कृष्ट खिलाडि़यों का बिलासपुर में हुआ सम्मान

अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के खेल संघों के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी खेल संघों के द्वारा चयनित उत्कृष्ट खिलाडि़यों को बड़े मंच होटल रेड डायमंड बिलासपुर में खेल प्रतिभा सम्मान के तहत सम्मानित किया गया। जिसमें से सरगुजा जिले से प्रज्ञा मिश्रा बास्केटबॉल नेशनल खिलाड़ी और खुशबू गुप्ता नेटबॉल नेशनल खिलाड़ी का सम्मान किया गया है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ …

Read More »

अम्बिकापुर@जनजाति सूची में शामिल करने पर नगेसिया समाज ने जताया पीएम मोदी का आभार

अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्य कर रही केंद्रीय सरकार ने छत्तीसगढ़ की 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कर लिया है। इससे शामिल किए गए सभी जाति समुदायों में हर्ष का माहौल है । सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड में निवासरत नगेसिया समाज से भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा …

Read More »

लखनपुर@अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर 17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुर के चिटकीपारा पुलिया के समीप झाडç¸यों में शनिवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो वहीं लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गणेशपुर चिटकीपारा पुलिया के समीप झाडç¸यों में …

Read More »

अम्बिकापुर@मामूली सी बात पर पीट-पीट कर पिता की हत्या

अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। मामूली सी बात पर बेटा ने 8 सितंबर की रात को अपने मां व पिता की डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इलाज के दौरान पिता की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई थी। धौरपुर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।जानकारी के अनुसार धौरपुर …

Read More »

अम्बिकापुर@देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की धूमधाम से की गई पूजा अर्चना

अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। जिले में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। शहर के मैरिन ड्राइव स्थित भव्य व विशाल विश्वकर्मा मंदिर में शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे अखंड रामायण पाठ के साथ पूजन की शुरूआत हुई। शनिवार की सुबह से ही मंदिर में देवशिल्पी की पूजा करने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। समाज के लोगों द्वारा अपने आराध्य भगवान …

Read More »

लखनपुर@सरगुजा फुटबॉल लीग का उद्घाटन आज

लखनपुर 17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)।. सरगुजा फुटबॉल लीग का उद्घाटन रविवार को स्थान गांधी स्टेडियम में समय दोपहर तीन बजे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं महापौर नगर निगम अजय तिर्की, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अजय अग्रवाल, कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। यह प्रतियोगिता लगातार 60 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 33 …

Read More »

अम्बिकापुर@पीईकेबी ने मनाया विश्व ओजोन दिवस, आयोजित किए कई जागरूकता कार्यक्रम

अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। ओजोन परत सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड स्थित परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी) खुली खदान द्वारा शुक्रवार को ओजोन दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में खदान के पर्यावरण विभाग के मार्गदर्शन में अदाणी फाउंडेशन द्वारा आसपास के 11 गांवों में ओजोन संरक्षण विषय पर गत 13 सितंबर से …

Read More »

अम्बिकापुर@खराब सीटी स्कैन मशीन सहित अन्य समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एमएस को सौंपा ज्ञापन

अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर अस्पताल के खराब पड़े सीटी स्कैन मशीन व अन्य समस्याओं को लेकर अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। अस्पताल में सिटी स्कैन खराब हो जाने के कारण मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल में पीवीसी पाइप से टॉयलेट …

Read More »

अम्बिकापुर@किसी की जीवन बचाने के लिए ब्लड डोनेट करना एक पुनीत कार्य

अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। आचार्य महाश्रमण की आज्ञानुवर्ती सुशिष्या प्रेरणा प्रदाता समणी निर्देशिका कमल प्रज्ञा, समणी करुणा प्रज्ञा व समणी सुमन प्रज्ञा के सानिध्य में 17 सितंबर को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद अम्बिकापुर द्वारा किया गया। ब्लड डोनेट कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत द्वारा कया गया। कार्यक्रम जिला चिकित्सालय अंबिकापुर व मधुबन लॉन …

Read More »