Breaking News

राष्ट्रीय

सेना का हेलीकॉप्टर जम्मू में हुआ क्रैश

जम्मू ,,21 सितंबर 2021 (ए)। जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले में मंगलवार को पटनीटॉप हिल्स में एक सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ऊधमपुर जिला उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने कहा, प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तेज आवाज आई थी …

Read More »

ममता के भतीजे अभिषेक को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका

नई दिल्ली ,21 सितंबर 2021 (ए)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एक कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा को जारी समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 27 सितंबर तय की है और ईडी …

Read More »

एनजीटी ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना

नई दिल्ली ,21 सितंबर 2021 (ए)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने तीर्थयात्री के नदी में नगरपालिका के कचरे के निर्वहन को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पहले के निर्देश का पालन करने में विफल रहने के लिए महाराष्ट्र सरकार पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। 12 पवित्र ज्योतिर्लिग में से एक यंबकेश्वर को रखें।एनजीटी ने अगली सुनवाई …

Read More »

महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी का हुआ गठन

सुसाइड नोट में बलबीर गिरी का भी नाम प्रयागराज ,21 सितंबर 2021 (ए)। अखिल भारतीय अखाड़ परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जिसकी अगुवाई सीओ अजीत सिंह चौहान करेंगे। इस एसआईटी में कुल 18 सदस्य होंगे, जो मामले को अच्छी तरह से खंगालेंगे। उलझ रही है मौत की …

Read More »

तेरह उच्च न्यायालयों को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश

कॉलेजियम ने केंद्र को भेजी नामों की सिफारिश नई दिल्ली ,21 सितंबर 2021 (ए)। देश के 13 उच्च न्यायालयों को नए मुख्य न्यायाधीश मिलेंगे क्योंकि प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र को पदोन्नति के लिए आठ नामों की सिफारिश भेजी है, जिसमें कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल …

Read More »

पुलिस अफसर की मौत का सीबीआई को मिला ऑडियो

विधायक का नाम आया सामने रांची ,20 सितम्बर 2021 (ए)। महिला दारोगा रूपा तिर्की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग नहीं करने को लेकर विधायक द्वारा परिजनों को प्रलोभन देने का मामला सामने आया है. इस सिलसिले में सीबीआई को एक ऑडियो मिला है. 27 मिनट के इस ऑडियो में मांडर विधायक सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और रूपा …

Read More »

बीजेपी नेता उमा भारती का विवादित बयान,कहा-ब्यूरोक्रेसी कुछ नहीं होती,चप्पल उठाती है हमारी

भोपाल ,20 सितम्बर 2021 (ए)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती का एक विवादित बयान सुर्खियों में हैं. उमा भारती ने नौकरशाहों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ब्यूरोक्रेसी नेताओं को नहीं घुमाती बल्कि हमारी चप्पल उठाती है, ब्यूरोक्रेसी कुछ भी नहीं होती. बीजेपी नेता का यह बयान सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.ब्यूरोक्रेसी हमारी …

Read More »

विदेशों को कोविड टीके की आपूर्ति बहाल करेगा भारत

नई दिल्ली,20 सितम्बर 2021 (ए)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने अक्टूबर से विदेशों को कोविड टीके की आपूर्ति बहाल करने की घोषणा करते हुए सोमवार को कहा कि यह भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के अनुरुप होगा। मांडविया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोविड महामारी के विरुद्ध जंग में …

Read More »

घुसपैठ की आशंका के बीच उरी में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली,20 सितम्बर 2021 (ए)। भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के बाद नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तलाशी अभियान शुरू किया है। हालांकि, अभी तक कोई संपर्क स्थापित नहीं हुआ है, और सेना को यकीन नहीं है कि घुसपैठिए उरी में घुस गए हैं या पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लौट गए …

Read More »

फाइजर वैक्सीन 5-11 साल के बच्चों के लिए सुरक्षित

क्लिनिकल ट्रायल के रिजल्ट जारी नई दिल्ली,20 सितम्बर 2021(ए)। कोरोना वैक्सीन की कंपनी फाइजर और बायोएनटेक ने सोमवार को कहा कि कुछ परिक्षणों से पता चला है कि उनका कोरोना वायरस वैक्सीन सुरक्षित है और पांच से 11 साल की उम्र के बच्चों में एक मजबूत इम्यूनिटी बनाता है. अमेरिकी दिग्गज फाइजर और उसके जर्मन साथी ने एक संयुक्त बयान …

Read More »