अंबिकापुर, 07 अगस्त 2023 (घटती घटना) मिशन अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह काफी दिनों से किडनी बीमारी से पीड़त था। परिजन 31 जुलाइ को उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। जानकारी के अनुसार खुलेश्वर पिता काया उम्र 55 वर्ष अंबिकापुर स्थित खालपारा का रहने वाला था। वह किडनी बीमारी से ग्रसित था। तबियत ज्यादा विगडऩे पर परिजन उसे इलाज के लिए 31 जुलाई को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। बीमारी से वह काफी परेशान था। अक्सर पत्नी को बोलता था कि मैंच नहीं बच पाउंगा। इलाज से कोई फायदा नहीं होगा। रविवार की शाम को नाती के भरोसे छोडक¸र पत्नी कपड़ा लाने घर गई थी। इधर खुलेश्वर नाती को बोला की मैंच शौच से आ रहा हूं। काफी देर होने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो जाकर देखा तो वह बाथरूम के पास सीढ़ी के पास फांसी पर लटका है। अन्य लोगों की मदद से उसे तत्काइल इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया पर उसकी जान नहीं बची।
Check Also
बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत
Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur