Breaking News

अंबिकापुर,@बनारस से कोरबा जा रही यात्री बस उदयपुर के पास पलट, 18 घायल

Share


गंभीर रूप से घायल 6 यात्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती, एसपी व कलेक्टर मरीजों की हाल जानने पहुंचे अस्पताल

अंबिकापुर, 29 जुलाई 2023 (घटती घटना) उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दावा के पास एनएच मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह 4 बजे यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 19 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। वहीं मेडकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायल यात्रियों की स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर कुंदन कुमार व एसपी सुनील शर्मा पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर व एसपी ने घायल यात्रियों से उनका हाल जाना और अस्पताल अधीक्षक व चिकित्सकों को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलध कराने के निर्देश दिए। शिव शक्ति ट्रेवल्स की सिद्धार्थ रोडवेज बस क्रमांक सीजी 30 ई 3649 बनारस से यात्रियों को लेकर कोराबा जा रही थी। शनिवार की अहले सुबह 4 बजे उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दावा के पास स्थित एनएच 130 पर अनियंत्रित होकर बस पलट गई। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। अहले सुबह होने के कारण सभी यात्री नींद में थे। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद बस का चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल 17 यात्रियों को इलाज के लिए एंबुलेंस से उदयपुर अस्पताल भिजवाया। वहीं गंभीरा रूप से घायल 6 यात्रियों को चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं शेष यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी उदयपुर से घर भेज दिया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 6 यात्रियों में से दो की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। घायलों में कमलेश उपाध्याय जिला भदोही, झुमुक वाट जिला कवर्धाू, पुष्पा देवी कर्वधा, गीता श्रीवास्तव जिला जोनपुर, कृपा शंकर श्रीवास्तव जिला जोनपुर, रवि वर्मा यूपी, राम कुमार प्रतापगढ़ यूपी, उमेश दुबे कोरबा, कृपा शंकर जोनपुर, दुबे लाल यूपी, विकास साहू कवर्धा, शांति जिला कोरबा, प्रियांसी कोरबा, देव किशोर यूपी, विमलेश सोनभद्र लक्ष्मण यादव कोराबा, ईश्वर प्रसाद सोनभद्र, जमुना प्रसाद सोनभद्र शामिल हैं।
घायलों की स्थिति जानने कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल
बस दुर्घटना में 6 घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर कुंदन कुमार व एसपी सुनील शर्मा घायलों की स्थिति जानने अस्पताल पहुंचे। यहां कलेक्टर व एसपी ने घयलों से बात की और दुर्घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने बताया दुर्घटना में कुल 18 यात्री घायल हुए हैं। जिन्तें तत्काल एंबुलेंस एवं पुलिस वाहन से सीएचसी उदयपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 6 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं शेष घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी उदयपुर से छुट्टी दे दी गई है। वहीं कलेक्टर ने अस्पताल घायलों के समुचित इलाज हेतु अस्पताल अधीक्षक व चिकित्सकों को निर्देशित किया हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply