अम्बिकापर,20 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। . दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकछार में गुरुवार को अज्ञात महिला की लाश सूखी हुई तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। तालाब की जमीन में शव को दफन किया हुआ था। ग्रामीणों को केवल पैर दिखाई दिया तो मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्र से बाहर निकलवाया। वहीं एसफएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने संभावना व्यक्त किया है कि युवती को किसी ने गला दबाकर हत्या कर तालाब में शव को दफन कर दिया होगा। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्ती व आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम भालू कछार में गुरुवार को ग्रामीणों ने गांव के एक सूखे तालाब में एक कब्र देखा और कब्र के बाहर मानव का पैर दिखाई पड़ रहा था। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी। सूचना पर एसडीओपी अखिलेश कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की मदद से कब्र से बाहर निकलवाया। बाहर निकलने पर पता चला की युवती की लाश है। पुलिस ने एसएफल की टीम बुलाकर मामले की जांच कराई। एसडीओपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देखने पर स्पष्ट हो रहा है कि किसी ने युवती को गला दबाकर हत्या कर उसकी लाश को तालाब में दफन कर दिया है। फिलहाल पुलिस लाश की शिनाख्ती में जुट गई है। लाश की पहचान व पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur