Breaking News

राजधानी में दिनदहाड़े युवती से छेड़छाड़ की घटना से पुलिस प्रशासन की पोल खुली

Share


विधानसभा अध्यक्ष के निवास के बाहर इस तरह की घटना,अपराधियों के हौसले बुलंद पुलिस का खौफ भी नहीं


रायपुर,१९ सितम्बर २०२१ (ए)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत व महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने प्रदेश की नाकाम सरकार और पुलिस प्रशासन के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है, प्रदेश में हर तरफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन प्रदेश की सरकार कुर्सी दौड़ में अपना पूरा ध्यान लगा रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार इन अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के निवास के बाहर एक युवती से दो युवक दिनदहाड़े छेड़छाड़ कर रहे थे और पुलिस को इस घटना की जानकारी तक नहीं थी। शंकर नगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष का निवास हमेशा पुलिस की सुरक्षा में रहता है। इस तरह की घटना होना पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटना होना एवं महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता यह दर्शाता है कि प्रदेश की सरकार नाकाम है साथ ही पुलिस प्रशासन इस तरह की घटना को रोकने में असफल साबित हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष के निवास के अलावा वहां पर वन मंत्री का भी निवास स्थान है साथ ही कुछ दूरी पर आईजी का दफ्तर भी है लेकिन पुलिस को उक्त घटना की जानकारी नहीं थी।
भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में वादों को पूरा करने में असफल सरकार आज महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने में भी नाकाम साबित हुई है। राजधानी रायपुर में इस तरह की घटना होना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपराधियों के लिए अपराध का नया घर बन गया है। प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाली सरकार आज घर-घर शराब पहुंचा रही है लेकिन महिला सुरक्षा के नाम पर उचित कदम उठाने के लिए अभी तक कोई नहीं ले पा रही है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 02 JUNE 2026

Share 02 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply