- भाजपा ने समिति का किया घेराव
- किसानों ने लगाया आरोप रासायनिक खाद के साथ जबरन थमाया जा रहा है मुरूम मिट्टी वाला जैविक गोबर खाद
- अनेकों किसानों के खाते से फर्जी केसीसी का मामला आया सामने-
- भृत्य को बना दिया गया समिति प्रबंधक
- भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आंदोलन करने की दी चेतावनी –
- अन्नदाताओं का केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी किसी- किसी योजना के माध्यम से किसानों की हालत को सुधार करने का दावा करते हैं परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती हैं
- समिति अमेरा (लहपटरा) में इन दिनों काफी खींचातानी की स्थिति निर्मित हो रही है जहां लाखों रुपए का घोटाला हो चुक ा हैं जिससे समिति प्रबंधक सहित तीन लोगों के ऊपर अपराध दर्ज कर जेल भी दाखिल किया जा चुका है
-मनोज कुमार-
लखनपुर,11 जुलाई 2023(घटती-घटना)। लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाले जिला सहकारी समिति अमेरा (लहपटरा) के किसानों को काफी दिनों से रसायनिक उर्वरक ,कृषि ऋण सहित जबरन गोबर खाद के संबंधित कार्य को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए 11 जुलाई दिन मंगलवार को लखनपुर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा अमेरा समिति पहुंचकर घेराव कर प्रदर्शन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने समिति प्रबंधक से किसानो को जल्द से जल्द केसीसी ऋण सहित रासायनिक खाद के वितरण किया जाए तथा जबरन किसानों को गोबर खाद दिए जाने पर भाजपा के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। यहां किसानों की समस्या का निराकरण प्रशासन अभी तक नहीं कर पाई समस्या और विकराल रूप धारण करते जा रही है।किसानों को समय से रासायनिक उर्वरक नहीं मिल पा रहा है जिसे लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
किसानों को समिति प्रबंधक लगातार बदलने के वजह से पोस मशीन में थम्ब नहीं लगने का मुख्य कारण किसानों को रसायनिक उर्वरक खाद नहीं मिल पा रहा है जिसके लिए समिति का चक्कर काटने को किसान मजबूर है।
रासायनिक खाद के साथ मुरूम मिट्टी मिक्स गोबर खाद जबरन दिया जा रहा है
किसानों को रासायनिक खाद के साथ-साथ मिटटी मुरम युक्त जैविक गोबर खाद देने का भी आरोप किसानों के द्वारा लगाया जा रहा है किसान जबरन गोबर खाद न दिए जाने की भी मांग कर रहे हैं। समिति प्रबंधक के द्वारा किसानों के ऊपर दबाव बनाकर जबरन रसायनिक गोबर खाद वितरण किया जा रहा है। रसायनिक गोबर खाद लेने से मना करने पर किसानों को रासायनिक खाद यूरिया का वितरण नहीं किया जाता है जिसे लेकर किसान आक्रोशित है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए भाजपाइयों के द्वारा अमेरा समिति का घेराव किया गया था साथ ही बिना किसान के सहमति के गोबर खाद का वितरण किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,सुभाष अग्रवाल, राजेंद्र जयसवाल ,कामेश्वर राजवाड़े सहित तमाम आसपास सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
भृत्य को बना दिया गया समिति प्रबंधक जिसके कारण अव्यवस्था का आलम
जिला प्रशासन कृषि सेवक संचालक सहित अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण किसान इस समय कृषि संबंधित रासायनिक खाद सहित कृषि ऋ ण के लिए भटकने को मजबूर मनमाने तौर समिति प्रबंधक बनाकर पूरी अव्यवस्था पसरा हुआ है। लगभग 16 वर्षों से अमेंरा समिति में भृत्य के पद पर कार्य कर रहे हैं 12वीं फेल भृत्य को समिति प्रबंधक बना दिया गया है। जिससे समिति में अव्यवस्थाओं का आलम फैला हुआ है।
पोस मशीन में पूर्व समिति प्रबंधक के फिंगर से खुलता है जिसके कारण अन्यत्र दूसरी जगह समिति में होने की वजह से पोस मशीन बार-बार फिंगर नहीं होने से किसानों को हो रही है रासायनिक उर्वरक लेने में दिक्कत।
इस संबंध में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि खेती कार्य प्रारंभ हो चुका है। और किसानों को समय से खाद नहीं मिलना ,मुरूम मिट्टी युक्त गोबर खाद वितरण करना फर्जी ऋ ण भी किसानों के खाते में दर्शाया जा रहा है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए समिति का घेराव किया गया है। समिति प्रबंधक को चेतावनी दी गई है कि किसानों के सहमति के बिना जबरन किसानों को मुरूम मिट्टी युक्त गोबर खाद वितरण किया जाएगा तो बड़े रूप में आंदोलन किया जाएगा भाजपा पार्टी किसानों के साथ खड़ी है।
राजेश अग्रवाल
पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत
इस संबंध में अमेंरा समिति प्रबंधक लालजीत यादव ने कहा कि ऊपर से मिले निर्देश का पालन करते हुए रासायनिक खाद के साथ वर्मी गोबर खाद किसानों को वितरण किया जा रहा था। किसान के अनुमति बिना वर्मी गोबर खाद नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र के लगभग 500 किसानों को वर्मी गोबर खाद का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्मी गोबर खाद मुरूम मिट्टी मिक्स है जिसे किसान नहीं लेना चाहते। 16 वर्षों से अमेरा समिति में कार्यरत हूं। किसानों के सहमति से मुझे समिति प्रबंधक बनाया गया है।
लालजीत यादव प्रबंधक
समितिअमेरा (लहपटरा)
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur