सीएम बघेल ने जताया शोक
रायपुर,06 जून 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव के निधन की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार शैलेंद्र ध्रुव की सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया।
बता दें कि छुरा के ग्राम मेडकी डबरी निवासी शैलेंद्र लाइलाज प्रोजेरिया नामक बीमारी से ग्रसित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन का कलेक्टर बनाकर शैलेंद्र का सपना पूरा किया था। वहीं शैलेंद्र धुव्र के निधन के बाद परिवार में शोक की लहर है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शैलेंद्र धुव्र के निधन पर शोक जताया है। सीएम बघेल ने कहा, सुबह दुखद सूचना मिली। शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे. गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी। भगवान उसका ख्याल रखें। घर वालों को हिम्मत मिले. ओम् शांति
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur