Breaking News

राजस्थान की सियासत में दिखा पंजाब का असर

Share


सीएम गहलोत के ओएसडी ने भी दिया इस्तीफा


जयपुर ,19 सितम्बर 2021 (ए)। पंजाब की सियासत में आए भूचाल के बाद राजस्थान में भी सुगबुगाहट दिखने लगी है। दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह के हटने के बाद राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने बीती देर रात करीब 12.30 बजे अपना इस्तीफा सीएम गहलोत को भेजा है। इस्तीफे के पीछे की वजह उन्होंने खुद के एक ट्वीट बताया है।
दरअसल, ट्विटर पर उन्होंने लिखा था कि मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए…। बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए.. लोकेश शर्मा का कहना है कि उनके ट्वीट को राजनीतक रंग दिया जा रहा है। इसे पंजाब की सियासत से जोड़ा जा रहा है, यह गलत है। इसलिए वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं। लोकेश शर्मा ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं 2010 से ट्विटर पर सक्रिय हूं। आज तक पार्टी लाइन से अलग कोई भी ऐसे शब्द नहीं लिखे जिन्हें गलत कहा जा सके। मैंने अपनी मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए कोई भी राजनैतिक ट्वीट नहीं किया है। फिर भी आपको लगता है मेरे द्वारा जान-बूझकर कोई गलती की गई है तो मैं इस्तीफा भेज रहा हूं, निर्णय आपको करना है।
यह किसी से छिपा नहीं है कि पंजाब की तरह राजस्थान कांग्रेस में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 2018 विधानसभा चुनाव के बाद से सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच तल्खी बढ़ती चली गई है। कई बार इसे सार्वजनिक तौर पर भी देखा गया है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 02 JUNE 2026

Share 02 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply