Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश ने किया पलटवार

Share

रायपुर,06 अप्रैल 2023 (ए)। भाजपा आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले हनुमान जन्मोत्सव पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि जिस तरह हनुमानजी ने दुष्टों का नाश किया है, उसी तरह भाजपा भ्रष्टाचारियों का नाश कर रही है। आज देश का हर वर्ग कमल की ढाल बना हुआ है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि नफरत से भरे लोग झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। मोदी की कब्र खोदने की धमकी दे रहे हैं। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि भाजपा शुरू से ही वंशवाद और परिवारवाद के खिलाफ रही है। भाजपा कभी भी देशवासियों के सपने और आकांक्षाओं को मुरझाते नहीं देख सकती। 2014 से देश का पुनर्जन्म हुआ है। जिस जीएसटी का विपक्ष विरोध कर रहा था, आज उसी जीएसटी से रिकार्ड राजस्व मिल रहा है।
सीएम भूपेशबघेल ने दिया बयान
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के स्थापना दिवस के दिन एक बयान दिया था जिसका पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जो भ्रष्टाचारी हैं, वो सब भाजपा में जाते हैं तो सब ठीक हो जाते हैं, हनुमान जी सबसे पहले उन्हीं को सजा देंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply