Breaking News

जयपुर @ पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान को मिले 2 पुरस्कार

Share


जयपुर ,13 नवंबर 2021 (ए )। अपनी कला संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन के लिए विशेष पहचान रखने वाले राजस्थान को दो ओर पुरस्कारों से नवाजा गया है। टूरिज्म अवार्ड्स-2021 समारोह में कोटा के गरडिया महादेव पर्यटन स्थल को बेस्ट आइकॉनिक लैंडस्केप डेस्टिनेशन चुना गया है। वही, जैसलमेर के डेजर्ट फेस्टिवल को बेस्ट फेस्टिवल डेस्टिनेशन का रनर अप अवार्ड मिला है।
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ये पुरस्कार सौंपे। राजस्थान पर्यटन विभाग की तरफ से निदेशक निशान्त जैन ने पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में केन्द्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह तथा विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply