तिल्दा-नेवरा,16 मार्च 2023 (घटती-घटना)। बीते शुक्रवार को बहेसर में 33 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।बालिका शिक्षा के विकास के लिए शासन प्रशासन एवं समस्त नागरिक प्रयासरत इसी कड़ी में 33 बालिकाओं को निशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत तिल्दा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहेसर में वितरित किया गया।अध्ययन हेतु आते हैं और उनको शासन द्वारा सायकल प्रदान किया गया। यह निश्चित ही उनके लिए लाभदायक होगा 33 बालिकाओं को निशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत वितरण किया गया, प्राचार्य बताया कि 33 बालिकाओं को निशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत नवी उाीर्ण समस्त छात्राओं को सायकल वितरित किया गया। प्राचार्य एन पी वर्मा एवं स्टाफ ने कहा की ग्रामीण छात्राओं को शिक्षा की मूलभूत धारा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे सायकल योजना से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के बालिकाओं को स्कूल आने में बहुत ही लाभप्रद होता है तथा उनकी समय की भी बचत होती है। सभी छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा की सभी अच्छे से अध्ययन कर अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं गांव का नाम रोशन करें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur