Breaking News

गरियाबंद@शिक्षक की काली करतूत

Share


स्कूल में छात्र को बेरहमी से पीटा
रातभर दर्द से कराहता रहा बच्चा
डीईओ ने दिया कार्यवाही करने का आश्वासन
गरियाबंद,16 मार्च 2023 (ए)।
जिले से बड़ी खबर आयी है यहां के शिक्षक ने छात्र से मारपीट किया। फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम गुंडरदेही मिडिल स्कूल में शिक्षक के द्वारा कक्षा के 8 वीं के छात्र को बेरहमी मारपीट किये जाने से पीçड़त छात्र के पिता सहित ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
दरसअल, स्कूल में पढ़ाई के दरमियान मामूली बात को लेकर शिक्षक ने बच्चे को तबतोड़ हांथो से की पिटाई बच्चे के पीठ पर उंगलियों के निशान सहित खून के धब्बे भी जम किये।हालांकि, बीते दिन हुए इस घटना की स्कूल के किसी भी शिक्षक ने पालकों जानकारी नही दिया। जब देर रात दर्द से बच्चे की कराहने की आवाज आयी, इस बात की जानकारी परिजनों को होने पर आज तड़के सुबह स्कूल पहुंचकर, आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर जमकर हंगामाकरने लगे।
इस मामले की जानकारी होते ही स्कूल पहुंचे विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के सभी शिक्षकों व ग्रामीणों की बैठक ली और स्कूल में मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की जानकारी दिए है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply