Breaking News

रायपुर@अब शनिवार को भी चलेगी विधानसभा की कार्रवाई

Share


रायपुर,03 मार्च 2023 (ए)। सदन के तीसरे दिन की कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आज भी सदन होगा मगर प्रश्नकाल नहीं होगा। इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का संबोधन भी आज होगा।
इससे पहले आज ही विधानसभा की कार्यवाही में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा पूरी होनी थी, लेकिन कार्यवाही स्थगित हो गयी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। छत्तीसगढ़ के 23 साल के इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ की विधानसभा की कार्रवाई शनिवार को भी चलेगी। हालांकि शनिवार को बजट जरूर प्रस्तुत हुए हैं। लेकिन बजट के अलावा कार्रवाई पहली बार शनिवार को आज चलेगी।
राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा प्रारंभ होने से पहले आरक्षण का मुद्दा गरमाया। विपक्ष ने कहा- राज्यपाल के हस्ताक्षर के बगैर अभिभाषण में जिक्र करना ठीक नहीं है। आरक्षण से संबंधित कंडिका को डिलीट करने के बाद ही चर्चा की मांग विपक्ष ने की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा- सदन ने सर्वसम्मति से विधेयक पारित किया है। हमने प्रदेश के युवाओं के हित में आरक्षण संशोधन विधेयक पास किया है, इसलिए राज्यपाल के अभिभाषण में इसका उल्लेख है। हम विपक्ष से अपील करते हैं विधेयक पर हस्ताक्षर कराने में मदद करें।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply