Breaking News

रायपुर@10 महीने में 5 हजार 5 सौ 25 करोड़ 99 लाख रुपए की शराब पी गए छत्तीसगढि़या

Share


सरकार की आय में बड़ा योगदान
रायपुर,03 मार्च 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में शराब बंदी के शोरगुल के बीच शुक्रवार को विधानसभा में इस बात की जानकारी दी गई है कि सरकारी शराब दुकानों से 10 महीने में 5 हजार 5 सौ 25 करोड़ 99 लाख रुपए शराब बिक्री से राजस्व सरकार के खाते जमा हुए।
बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को विधानसभा में सरकार से विधायक सौरभ सिंह ने लिखित में सवाल किया। पूछा गया कि आबकारी विभाग से कितनी राजस्व की प्राप्ति हुई ? पिछले 3 वित्तीय वर्ष और वर्तमान वित्तीय वर्ष 6 फरवरी 2023 तक आबकारी विभाग से कितना राजस्व मिला है, इसकी सालाना जानकारी मांगी गई।
इसके जवाब में जो आंकड़ा निकलकर आया उसके मुताबिक प्रदेश में 5 हजार 5 सौ 25 करोड़ 99 लाख रुपए शराब बिक्री से राजस्व सरकार के खाते में आया है। ये आंकड़ा 1 अप्रैल 2022 से 6 फरवरी 2023 तक का है। यानि राज्य सरकार की राजस्व प्राप्ति में शराब बिक्री से मिले राजस्व का बड़ा योगदान रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply