Breaking News

रायपुर @कलेक्टर के अपहरण मामले में बहुत बड़ड़ा ट्विस्ट!
अफसर ने

Share


गिरफ्तार नक्सली को पहचानने से किया
रायपुर , 02 फ रवरी 2023 (ए)। 2012 में तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण मामले में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। खबरों की मानें तो इस मामले में गिरफ्तार नक्सली को पहचानने से मेनन ने इंकार कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना दंतेवाड़ा के सुकमा की थी। आज इस मामले में दंतेवाड़ा एनआइए कोर्ट में गिरफ्तार नक्सली की पेशी थी। पेशी में एनआईए कोर्ट में एक मात्र गवाह एलेक्स पॉल मेमन ही है। आज वो गवाह के रूप में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी गवाही में गिरफ्तार नक्सली को पहचानने से इंकार कर दिया।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि घटना काफी पुरानी है, इसलिए आरोपी को नहीं पहचान पाउंगा। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस की स्पेशल टीम ने साल 2016 में अपहरण में शामिल कथित नक्सली भीमा उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया था। छत्तीसगढ़ के सुकमा में 21 अप्रैल, 2012 की शाम केरलापाल क्षेत्र के माझीपारा गांव में नक्सलियों ने तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण कर लिया था। इस दौरान नक्सालियों ने उनके दो अंगरक्षकों की हत्या कर दी थी। यह घटना सुकमा के ही केरलापाल इलाके में हुई थी।


Share

Check Also

कोरिया@स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत की शिकायतों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Share राजन पाण्डेयकोरिया,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने …

Leave a Reply